Samsung Galaxy Unpacked इवेंट डेट आई सामने, यहां जानें सबकुछ
Samsung Galaxy Unpacked Event Date: सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तैयारियों में जुटा है। जो अगले महीने 10 जुलाई के होगा। सैमसंग अपने इस इवेंट में लेटेस्ट जनरेशन के फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।
उम्मीद की जा रही है कि, इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ-साथ Samsung Galaxy Buds 3, Galaxy Buds 3 Pro, Galaxy Ring, Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch Ultra जैसे नए एक्सेसरीज भी शामिल होंगे।

हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने आगामी इवेंट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक लीक टीजर से हिंट मिला है कि, गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। यहां आगामी इवेंट के अपेक्षित विवरण दिए गए हैं।
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट अगले महीने होने की उम्मीद है। सामने आई नई लीक के अनुसार, आगामी अनपैक्ड इवेंट 10 जुलाई 2024 को आयोजित किया होगा। यह इवेंट पेरिस, फ्रांस में शाम 06:30 बजे (IST) आयोजित किया जाएगा।

इस लीक को सबसे पहले टिपस्टर इवान ब्लास ने देखा, जिसमें आगामी इवेंट का आधिकारिक दिखने वाला GIF दिखाया गया था। इसके अलावा, उनके ट्वीट में मौजूद इमेज को कॉपीराइट के लिए हटा दिया गया है, जिससे पता चलता है कि लीक भरोसेमंद हो सकती है।
अभी कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड6 की कीमत लीक हो गई थी। जिसके अनुसार इस फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। जो 256GB, 512GB और 1TB में आएगा।
ये सभी वेरिएंट पिछले साल के मॉडल के मुकाबले महंगे होंगे। इसकी कीमत की बात करें तो क्रमश: $1899.99, $2019.99 और $2259.99 डॉलर होगा।
सभी वेरिएंट में $100 डॉलर की बढ़ोत्तरी वैश्विक स्तर पर किए जानें की उम्मीद है, जिसमें भारत भी शामिल है, जहां फोल्डेबल सबसे महंगे स्मार्टफोन में से एक हैं।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे नेवी, सिल्वर शैडो और पिंक रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपने पिछले मॉडल से हल्का होगा, जिसका वजन 239 ग्राम होगा, जबकि, इसके पिछले मॉडल का वजन 253 ग्राम था।


Click it and Unblock the Notifications