Home
News

Samsung Galaxy Unpacked Event: 9 फरवरी को होगी सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट, जानें डिटेल्स

सैमसंग (Samsung) ने आखिरकार पुष्टि की है कि 9 फरवरी 2022 को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event) आयोजित किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इवेंट के दौरान बहुप्रतीक्षित Samsung Galaxy S22 सीरीज़ को लॉन्च करेगी। साथ ही कंपनी द्वारा साझा किए गए इनविटेशन पोस्टर में एक बॉक्स के अंदर एक बड़ा 'S' है जो गैलेक्सी S22 सीरीज के लॉन्च की ओर इशारा करता है।

Samsung Galaxy Unpacked Event: 9 फरवरी को होगी सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट, जानें डिटेल्स

बता दें कि बाकी इवेंट्स की तरह ही Samsung का यह अनपैक्ड इवेंट भी वर्चुअल इवेंट होगा जो सुबह 10 बजे ET या दोपहर 2 बजे GMT से शुरू होगा। सैमसंग ने इवेंट के दौरान लॉन्च होने वाले सभी डिवाइसों की पुष्टि नहीं की है। इसका मतलब यह है कि इस सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event) में जो डिवाइस यानी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और अन्य प्रोडक्ट जो लॉन्च किए जाएंगे उसके लिए इंतजार करना होगा।

पहले से शुरू हो चुका है Samsung Galaxy S22 सीरीज के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन

दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने गैलेक्सी S22 सीरीज के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू कर दिया है। नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के साथ आने की उम्मीद की जा रही है।

चूंकि सैमसंग ने 'नोट' फ्लैगशिप लॉन्च नहीं किया था, इसलिए कंपनी को S22 अल्ट्रा में एस पेन के लिए सपोर्ट जोड़ने की उम्मीद है। मार्केट या क्षेत्रों के आधार पर, S22 सीरीज में Exynos 2200 या स्नैपड्रैगन 8 Gen1 देखने को मिलने वाला है।

साथ ही बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन सीरीज कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका में $899 डॉलर से शुरू होगा। लेकिन आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही मुख्य आकर्षण नहीं होगा बल्कि कई नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किये जा सकते है, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 8 (Samsung Galaxy Tab S8) सीरीज भी शामिल हो सकती है, जिसके तीन मॉडल के साथ आने की भी उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ की कड़ी टक्कर हमें iPhone 13 सीरीज़, OnePlus 10 Pro और ऐसे ही कई फ्लैगशिप के साथ देखने को मिल सकती है। गैलेक्सी S22 अल्ट्रा के किसी भी सैमसंग स्मार्टफोन में अब तक के सबसे अच्छे कैमरों के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा, S22 अल्ट्रा के लिए S पेन सपोर्ट के जुड़ने से और भी पॉपुलर बन सकता है। हालांकि अभी तक Samsung ने प्रोडक्ट की लिस्ट नहीं दी है कि वो कौन-कौनसे डिवाइसों को लॉन्च करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Unpacked event to be held on February 9
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X