Home
News

Galaxy Unpacked Event 2024: सैमसंग का बड़ा इवेंट आज, कब और कहां देखें लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

Galaxy Unpacked Event 2024: सैमसंग अपना सलाना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked) आज आयोजित कर रहा है, जिसमें नेक्स्ट जेनरेशन के फोल्डेबल डिवाइस पेश करेगा।

कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, वह लॉन्च इवेंट के दौरान गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 स्मार्टफोन के साथ-साथ गैलेक्सी वॉच 7 और बड्स 3 भी पेश कर रहा है। सैमसंग का यह अनपैक्ड इवेंट 2024 इस साल पेरिस में होगा।

Galaxy Unpacked Event आज, कब और कहां देखें लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठता होगा कि, इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम कहाँ देखेंगे और 2024 के लिए सैमसंग के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट से क्या उम्मीद करें, तो आइए आपको आगे इस आर्टिकल में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के बारे में सबकुछ बताते हैं।

सैमसंग अनपैक्ड इवेंट 2024 यहां देखें- सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 पेरिस में दोपहर 3 बजे CEST (शाम 6:30 बजे IST) शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीम सैमसंग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसमें YouTube और X (पूर्व में ट्विटर) और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Galaxy Unpacked Event आज, कब और कहां देखें लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 से क्या कुछ होगा खास- सैमसंग के अनुसार वह अनपैक्ड इवेंट में कई प्रोजक्ट्स लॉन्च करेगा। जिसमें गैलेक्सी Z फोल्ड 6, गैलेक्सी Z फ्लिप 6, गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज़ और बड्स 3 शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी इवेंट के दौरान मोस्ट अवेटेड गैलेक्सी रिंग को भी पेश कर सकती है।

Galaxy Z Fold 6: लीक के अनुसार गैलेक्सी Z फोल्ड 6 का डिजाइन फोल्ड 5 जैसा ही है। हालांकि, यह यह उससे हल्का है। इसमें 7.6-इंच QXGA+ डायनेमिक AMOLED 2X 120Hz मुख्य डिस्प्ले और 6.3-इंच डायनेमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

Galaxy Unpacked Event आज, कब और कहां देखें लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा इसमें आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2, IP48 वाटर रेजिस्टेंस और S पेन सपोर्ट मिल सकता है।

गैलेक्सी Z फोल्ड 6 में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP का वाइड कैमरा के साथ बैक में 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा हो सकता है। इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा और 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Galaxy Unpacked Event आज, कब और कहां देखें लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

Galaxy Z Flip 6 : इसमें 6.6-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X 120Hz मेन डिस्प्ले और 3.4-इंच FHD कवर डिस्प्ले होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।

गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 2X डिजिटल ज़ूम के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, कवर डिस्प्ले पर 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और अंदर 10MP का फ्रंट कैमरा होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4,000mAh की बैटरी दे सकती है।

Galaxy Unpacked Event आज, कब और कहां देखें लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

इसके अलावा इस इवेंट में Galaxy Watch Ultra भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टवॉच में 590mAh की बैटरी होने और One UI Watch 6.0 के साथ Wear OS के साथ IP6X डस्ट प्रोटेक्शन, 10 ATM वाटरप्रूफ रेटिंग और IP68 रेटिंग मिलेगा।

Galaxy Watch 7, Galaxy Buds 3 Pro, Galaxy Buds 3, Galaxy Ring के साथ Galaxy Watch FE को भी पेश किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Unpacked Event today how to watch what to expect and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X