Home
News

Samsung Galaxy Z Flip 6 पर ₹54,000 से ज्यादा की छूट, खरीदें आधे से भी कम दाम में

अगर आप लंबे समय से एक फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। Samsung का लेटेस्ट और स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 6 अब Vijay Sales प्लेटफॉर्म पर ₹54,000 से ज्यादा सस्ते में उपलब्ध है।

साल 2024 के सबसे कॉम्पैक्ट और आकर्षक फोल्डेबल्स में से एक यह फोन लॉन्च के समय ₹1,09,999 का था, लेकिन अब इसे सिर्फ ₹55,999 में खरीदा जा सकता है। यानी यह अपने असली दाम के आधे से भी कम कीमत में मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 पर ₹54,000 से ज्यादा की छूट

ऑफर और कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 6 भारत में लॉन्च के समय ₹1,09,999 की कीमत पर आया था। अब Vijay Sales पर यह ₹55,999 में लिस्टेड है। इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी फोन की नेट इफेक्टिव कीमत ₹52,499 तक पहुंच जाएगी।

वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कीमत को और भी कम किया जा सकता है, जो आपके पुराने डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 6 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद और ब्राइट व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। बाहर की तरफ फोन में 3.4-इंच Super AMOLED कवर स्क्रीन (60Hz) दी गई है, जिस पर नोटिफिकेशन, सेल्फी और ऐप प्रीव्यू आसानी से देखे जा सकते हैं।

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि 10MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है।

पावर के लिए फोन में 4000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। साथ ही, Samsung ने इसमें AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Auto Zoom भी दिए हैं, जो सब्जेक्ट को ऑटोमैटिक डिटेक्ट करके फ्रेम को एडजस्ट करते हैं।

क्यों है यह डील खास?

Vijay Sales पर Galaxy Z Flip 6 का यह ऑफर बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन फोल्डेबल डील्स में से एक है। अगर आप प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने लायक नहीं है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X