Samsung Galaxy Z Flip 6 पर ₹46,000 से ज्यादा की भारी छूट, Amazon पर मिल रहा शानदार डील
अगर आप फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 6 पर चल रही यह डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस प्रीमियम फोन की कीमत में भारी कटौती देखने को मिल रही है।
भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,09,999 थी, लेकिन अब यह स्मार्टफोन ₹46,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। ऐसे ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहते, इसलिए दिलचस्पी हो तो जल्दी फैसला लेना बेहतर रहेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 6 पर चल रही डील
Samsung Galaxy Z Flip 6 को भारत में ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Amazon पर यह फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन ₹66,348 में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे ₹43,651 की कटौती। इसके अलावा, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो कुल बचत और बढ़ सकती है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स
Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, बाहर की तरफ 3.4-इंच का Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Z Flip 6 में 50MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कुल मिलाकर, प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और Galaxy AI फीचर्स के साथ यह डील उन यूजर्स के लिए काफी आकर्षक है, जो फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications