सेल शुरु होते ही बिक गया ₹1 लाख रु से ज्यादा कीमत वाला Samsung Galaxy Z Flip फोन
सैमसंग ने हाल ही में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip बाजार में उतारा है जिसकी पहली सेल आज सुबह 11 बजे शुरू हुई, इसकी कीमत को देखकर ये अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल था कि लोगों को ये कितना पसंद आएगा लेकिन सेल शुरु होने के 1 घंटे के अंदर फोन का पूरा स्टॉक खाली हो गया है हालाकि ये स्टॉक कितना था इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
सैमसंग ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है जिसमें कंपनी ने कहा है जिन लोगों ने फोन प्री-ऑर्डर किया है उन्हें 26 फरवरी को फोन डिलीवर कर दिया जाएगा। जैसा की हमने आपको बताया फोन की कीमत को देखते हुए ये कहना मुश्किल था इसे कितने लोग खरीदेंगे वैसे भारत में इसकी कीमत 1,09,990 रु इस बजट में देखें तो एंड्रायड के अलावा आईफोन 11 इससे कम कीमत में मिल जाएंगे खैर इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लिप स्क्रीन है जिसकी वजह से इसे किसी दूसरे फोन के साथ कंपेयर नहीं किया जा सकता।
वैसे अगर आपका बजट इस फोन को खरीदने लायक है और इसे खरीदने का मन बना चुके हैं तो 28 फरवरी को इसकी प्री-बुकिंग फिर से ओपेन होगी यानी इस समय आप Galaxy Z Flip अपने लिए बुक कर सकते है।
खरीदने से पहले इसकी खूबियों पर नज़र डाल लीजिए
फोन की स्क्रीन पूरी तरह से मुड़ जाती है ये तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है खुलने पर स्क्रीन का साइज़ 6.7 इंच की हो जाता है इसमें फुल एचडी कंटेंट देख सकते हैं। स्क्रीन के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन पर थोड़ा और गौर करें तो फोन में एमोलेड इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले लगा हुआ है। इसमें दिया गया मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसमें अल्ट्रा-वाइड सेंसर लगा हुआ है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 8 एक्स डिजिटल जूम दिया गया है।
एंड्रायड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसमें OneUI दिया गया है। फोन में लगा स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में 8 जीबी रैम लगी हुई है वैसे इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही थी इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होगी हालाकि सैमसंग के स्मार्टफोन बैटरी के मामले में दूसरे फोन से थोड़ा पीछे ही रहते हैं।
फोल्डेबल स्क्रीन की बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो इसे 2 लाख बार नार्मल तरीके से टेस्ट किया गया है हालाकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है फोन को किस माहौल में कैसे यूज़ किया जा रहा है।
हमारी राय
अगर फोल्डेबल एमोलेड स्क्रीन को छोड़ दे तो गैलेक्सी फ्लिप में ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिलता तो दूसरे फोन में न हो हालाकि अभी फोल्डेबल स्क्रीन टेक्नालॉजी नई है और कुछ समय बाद हो सकता है इसकी कीमत कम हो। फिलहाल1,09,990 रु में इस फोन को खरीद सकते हैं अगर आप एक अलग स्टाइल वाला फोन अपनी पॉकेट में रखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications