Home
News

Samsung Galaxy Z Flip समेत कई सैमसंग फोन आज होंगे लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग

सैमसंग कंपनी अपना एक फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन एक बार फिर लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग ने पहले भी अपना एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था लेकिन अब एक बार फिर एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन ही सैमसंग कंपनी लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन की पहली झलक अब देखने को मिली है।

Samsung Galaxy Z Flip समेत कई सैमसंग फोन आज होंगे लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग

अब इस नए स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy Z Flip है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन का आकार स्कावर यानि चतुर्भुज है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये स्मार्टफोन देखने में कैसा लगेगा। इस स्मार्टफोन की एक झलक देखने के लिए लोग काफी दिनों से बेताब थे लेकिन लोगों को ये फोन देखने तक को नहीं मिला था। अब इस फोन की झलक देखने को मिली है।

Samsung Galaxy Z Flip की पहली झलक

इस फोन को एक टीवी विज्ञापन में देखा गया है। अमेरिका में हुए एक ब्रॉडकास्ट के दौरान इस विज्ञापन को दिखाया जा रहा था, जिसमें Samsung Galaxy Z Flip स्मार्टफोन को पहली बार लोगों ने देखा था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को आज ही अमेरिका के सैन फ्रांसिसको में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ-साथ सैमसंग कंपनी अपने कई अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भी आज लॉन्च करेगी।

इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भारतीय समयनुसार 12 फरवरी की मध्यरात्रि 12:30 AM को होगी। आप यहां इस फोन की लाइव लॉन्चिंग देख सकते हैं। हम आज होने वाले सैमसंग कंपनी के इवेंट और उसमें लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग का लिंक यहां अटैच कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये फोन वर्टिकल तरीके से खुलता है, जो सुनकर काफी रोचक सा लग रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip के रंग की बात करें तो ये पर्पल और ब्लैक का मिक्स कलर स्मार्टफोन है। ये देखने में वाकई काफी शानदार लग रहा है। इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसकी कोई पक्की सूचना नहीं है। लेकिन कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Fold 1,980 डॉलर यानि करीब-करीब 1,41,900 रुपए में लॉन्च किया है, जिससे इस फोन की कीमत कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

सैमसंग के पहले फोल्ड होने वाले फोन की बात करें तो उस फोन का डिजाइन एक खुले किताब की तरह है। उस फोन को खोलने के बाद वो एक किताब की तरह का दिखता है। Samsung Galaxy Fold को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि इस फोन को बाजार में उतारने में काफी देरी हो गई थी क्योंकि उस फोन के स्क्रीन में थोड़ी समस्या नज़र आ रही थी।

इस फोन की संभावित स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Z Flip की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में कंपनी ने 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ-साथ 3,300 एमएएच की बैटरी होने का दावा भी किया जा रहा है।

आपको बता दें कि 11 फरवरी को यानि आज ही सैमसंग कंपनी अमेरिका के सेन फ्रांसिसको में एक इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें कंपनी Samsung Galaxy Z Flip के साथ-साथ अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy S20+ और Samsung Galaxy S20 Ultra को भी पेश करने जा रही है।

Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Flip will be launched today and the first glimpse of this phone has been seen in an advertisement a day before the launch. Let us know that the size of this smartphone is a square. Now you can guess how it will feel to see this smartphone.  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X