Samsung Galaxy Z Flip7 लॉन्च, पॉकेट में फिट होने वाला पावरफुल AI फोन
Samsung ने आज अपने पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के तहत Galaxy Z Flip7 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन, स्मार्ट AI फीचर्स और बेहतर कैमरा कैपिबिलिटीज की बदौलत आपको पसंद आ सकता है।
कंपनी का कहना है कि Samsung Galaxy Z Flip7 यह दिखाता है कि 'बड़ी टेक्नोलॉजी अब छोटे फॉर्म फैक्टर में संभव है'। सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में कौन-सी खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy Z Flip7 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 4.1-इंच का Super AMOLED FlexWindow, जो अब बेजल-लेस और edge-to-edge है। यह अब तक की Flip सीरीज की सबसे बड़ी और सबसे ब्राइट कवर स्क्रीन है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स है। फोन का मेन डिस्प्ले 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिवाइस महज 188 ग्राम वजनी है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 13.7mm है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन में Exynos 2500 3nm प्रोसेसर दिया गया है, जो पहले की तुलना में बेहतर CPU, GPU और NPU परफॉर्मेंस देता है। इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो Flip सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी है और एक बार चार्ज करने पर लगभग 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है।
कैमरा और AI फीचर्स
Galaxy Z Flip7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 50MP वाइड और 12MP अल्ट्रा-वाइड। सेल्फी के लिए 10MP कैमरा है, जिसे कवर स्क्रीन से भी यूज किया जा सकता है। Real-Time Filters, Zoom Slider, और Dual Preview जैसे फीचर्स इसे सेल्फी लवर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
फोन में नया Gemini Live AI फीचर जोड़ा गया है, जो यूजर को वॉइस से ट्रैवल डिटेल्स, रेस्टोरेंट सुझाव, रिमाइंडर, मौसम और यहां तक कि कैमरा से ऑब्जेक्ट पहचान कर सलाह देता है।
सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर
Galaxy Z Flip7 Android 16 बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसमें Samsung का नया Knox Enhanced Encrypted Protection (KEEP) फीचर है, जो डेटा को एन्क्रिप्टेड और अलग-अलग ऐप-बेस्ड स्टोरेज में सेफ रखता है।
वेरिएंट और अवेलेबिलिटी
फोन 12GB रैम और 256/512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। यह Jet Black, Coral Red, Blue Shadow और Mint (केवल ऑनलाइन) कलर में आया है। इसके साथ ही, कंपनी ने Galaxy Z Flip7 FE भी पेश किया है, जो बजट रेंज में Flip एक्सपीरियंस देता है। फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू, और बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 1099 डॉलर है।


Click it and Unblock the Notifications








