Samsung Galaxy Z Fold 2 हुआ लॉन्च, दो बड़ी मुड़ने वाली डिस्प्ले से लैस
Samsung Galaxy Z Fold 2 को भी कंपनी ने आज लॉन्च किया है। इस फोन के बारे में भी काफी टाइम से काफी चर्चाएं हो रही है। इस फोन में कंपनी ने काफी सारे खास फीचर्स दिए हैं। इस फोन में कंपनी ने दो डिस्प्ले दिया है। इसका पहला डिस्प्ले 7.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी है।

Samsung Galaxy Z Fold 2 दो बेहतरीन डिस्प्ले
ये एक फ्लेक्सिबेल डिस्प्ले है, यानि कि इस फोन का डिस्प्ले मुड़ने वाला है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी 120 हर्ट्ज़ का है। इस फोन का दूसरा डिस्प्ले 6.23 इंच की सुपर एमोलेड वाला है। इस फोन की ये दो मुड़ने वाली डिस्प्ले ही इस फोन की सबसे खास बात है।
Samsung Galaxy Z Fold 2 का प्रोसेसर और बैटरी
अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 865+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ इस फोन में कंपनी ने 8 जीबी रैम दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,365 mAh की बैटरी भी दी है, जो 15 वॉट का फास्ट वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट और 15 वॉट के फास्ट रिवर्स वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Samsung Galaxy Z Fold 2 का कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy Z Fold 2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो वो सभी फीचर 1 सितंबर को रिलीज किए जाएंगे और उसी दिन से ये फोन प्री बुकिंग के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। फिर भी इस फोन के संभावित कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया जा सकता है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस के साथ आ सकता है। इस फोन का दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल के वाइड एंगल लेंस के साथ आ सकता है। इस फोन के दोनों डिस्प्ले में कंपनी ने 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की सभावना है।
इस फोन की कनेक्टिविटी
इस फोन की कनेक्टिविटी के बारे में बात करें तो ये 5जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है। इसमें कंपनी ने USB Type-C चार्जिंग पोर्ट नीचे की तरफ दिया है। इसमें दो माइक्रोफोन्स भी दिए गए हैं। इसमें दो स्पीकर, एक पॉवर बटन और एक वॉल्यूम रॉकर भी दिया गया है। इस फोन को Mystic Black और Mystic Bronze कलर में लॉन्च किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








