Samsung Galaxy Z Fold 2 की प्री बुकिंग हुई शुरू, बेस्ट ईएमआई ऑप्शन और ऑफर्स के साथ
Samsung Galaxy Z Fold 2 के बारे में आपने सुना ही होगा। ये सैमसंग कंपनी का लेटेस्ट मुड़ने वाला फोन है। इस फोन में दो डिस्प्ले दिया गया, जो मुड़ता भी है। इस फोन को सैमसंग कंपनी ने कुछ दिन पहले एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया था। सैमसंग कंपनी के उस इवेंट का नाम Galaxy Unpacked 2020 Part 2 था।

आज से शुरू हुई बुकिंग
इस फोन को कंपनी ने आज से प्री-बुकिंग के लिए पेश किया दिया है। आज दोपहर 12 बजे से ही Samsung Galaxy Z Fold 2 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी डबल डिस्प्ले वाले फोल्डेबल फोन को खरीदना चाहते हैं तो अभी Samsung Galaxy Z Fold 2 को बुक कर सकते हैं। इस फोन को सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर और सैमसंग की वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है।
प्री-बुकिंग पर उपलब्ध ऑफर
इस फोन प्री-बुक करने पर कुछ ऑफर्स भी यूज़र्स को मिलेंगे। इनमें पहला ऑफर नो कॉस्ट ईएमआई वाला है। इसके अलावा इस फोन को प्री-बुक करने पर 4 महीने का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा Microsoft Office 365 की तरफ से 22% का डिस्काउंट भी यूज़र्स को इस फोन को प्री-बुक करने पर दिया जा रहा है। इस फोन की कीमत के बारे में आप जानने के लिए काफी उत्सुक हो रह होंगे। इस फोन की कीमत 1,49,999 रुपए है।
डबल डिस्प्ले वाला फोन
इस फोन के बारे में भी काफी टाइम से काफी चर्चाएं हो रही है। इस फोन में कंपनी ने काफी सारे खास फीचर्स दिए हैं। इस फोन में कंपनी ने दो डिस्प्ले दिया है। इसका पहला डिस्प्ले 7.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी है। ये एक फ्लेक्सिबेल डिस्प्ले है, यानि कि इस फोन का डिस्प्ले मुड़ने वाला है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी 120 हर्ट्ज़ का है। इस फोन का दूसरा डिस्प्ले 6.23 इंच की सुपर एमोलेड वाला है। इस फोन की ये दो मुड़ने वाली डिस्प्ले ही इस फोन की सबसे खास बात है।
Samsung Galaxy Z Fold 2 का प्रोसेसर और बैटरी
अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 865+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ इस फोन में कंपनी ने 8 जीबी रैम दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,365 mAh की बैटरी भी दी है, जो 15 वॉट का फास्ट वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट और 15 वॉट के फास्ट रिवर्स वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications