Home
News

Samsung Galaxy Z Fold 2: डबल डिस्प्ले वाला फोन 1 सितंबर को होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 2 सैमसंग कंपनी का एक नया फोन है। इस फोन की लॉन्चिंग 1 सितंबर को की जाएगी। इस फोन के लॉन्चिंग के लिए कंपनी ने अनपैक्ड पार्ट 2 नाम का एक वर्चुअल इवेंट की घोषणा की है, जो एक सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Samsung Galaxy Z Fold 2

Samsung Galaxy Z Fold 2

हालांकि सैमसंग कंपनी ने अपने इस फोन की घोषणा इस महीने की शुरुआत में ही कर दी थी जब उसने अपनी नई सीरीज Galaxy Note 20 के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। हालांकि उस वक्त कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 2 के किसी भी मुख्य फीचर्स के बारे में नहीं बताया था।

1 सितंबर को होगा लॉन्च

1 सितंबर को होगा लॉन्च

अब सैमसंग न्यूज़रूम साइट की तरफ से गैलेक्सी अनपैक्ड पार्ट 2 का लॉन्च इनवाइट भेजा रहा है। इस इवेंट की शुरुआत 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से यानि भारतीय समयनुसार शाम के 7:30 बजे से होगी। सैमसंग कंपनी के इसी इवेंट में कंपनी के इस नए फोन यानि Samsung Galaxy Z Fold 2 को लॉन्च किया जाएगा।

गैलेक्सी नोट 20 के साथ हुई थी घोषणा

गैलेक्सी नोट 20 के साथ हुई थी घोषणा

इस महीने की शुरुआत मेंं सैमसंग कंपनी ने अपने सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज के फोन को लॉन्च करते हुए इस फोन के लॉन्च की घोषणा की थी। उस वक्त सैमसंग कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 2 के सभी फीचर्स के बारे में तो नहीं बताया था लेकिन कुछ फीचर्स के बारे में जरूर कंफर्मेशन दी थी।

इस फोन के कुछ कंफर्म फीचर्स

इस फोन के कुछ कंफर्म फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 2 में कंपनी इन्फिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल होने की बात कही थी। इसके अलावा सैमसंग कंपनी ने कहा था कि Samsung Galaxy Z Fold 2 में अल्ट्रा थिन ग्लास प्रोटेक्शन भी शामिल होगा। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 2 की बैटरी के बारे में भी कंपनी ने साफ करते हुए कहा था कि इसमें 4,500 एमएएच की इंटेलिजेंट बैटरी दी है। Samsung Galaxy Z Fold 2 फोन 5जी सपोर्ट वाला फोन होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 2 की संंभावित कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 2 की संंभावित कीमत

इस फोन की कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold को यूरोप में लगभग 2,100 यूरो यानि 1,83,400 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 2 को यूरोप में लगभग 1,999 यूरो यानि करीब 1,74,700 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि भारत में भी Samsung Galaxy Z Fold 2 की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold से कम होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 2 is a new phone from Samsung company. This phone will be launched on September 1. For the launch of this phone, the company has announced a virtual event named Unpacked Part 2, which will be held on September 1.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X