Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत होगी 80 लाख, जानें क्या है इस स्मार्टफोन में खास
टेक लिजेंड सैमसंग अगले हफ्ते अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स यानि Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। इस प्रकार सैमसंग ने अपना अपकमिंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट जो 11 अगस्त के लिए निर्धारित किया है, जहां कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही। साथ ही अभी आधिकारिक लॉन्च से पहले गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 के कई खुलासे सामने आए है जिसमें कीमत भी बताई जा रही है।

Samsung Galaxy Z Flip 3 Caviar Edition
जानकारी के लिए आपको बता दें कि Samsung Galaxy Z Flip 3 Caviar Edition जो Catrina Calavera के साथ अलग-अलग वाइब्रेंट कलर के 419 स्टोन्स के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा हैंडसेट पर Skull बेस्ड कलाकृति भी देखने को मिल सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन पर डायमंड, रूबी, सैफ हायर और इमराल्ड जैसी महंगी धातु जड़े हुए देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Samsung Galaxy Z Flip 3 Caviar Edition में 18,000 व्हाइट सोने का उपयोग किया गया है। इस कारण इस एडिशन की कीमत लगभग 46,460 डॉलर (यानि भारतीय मुद्रा की बाद करें, तो इसकी कीमत 35 लाख रुपये) होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Z Fold 3 Caviar Edition
वहीं अगर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 के कैवियर की बात करें तो इसकी कीमत चौंका देने वाली रह सकती है। बताया जा रहा है कि इस एडिशन की कीमत 10,770 डॉलर (यानि करीब 80 लाख रुपये) होने की आशंका है। यह स्मार्टफोन डॉर्क एपियरेंस के साथ आएगा, जिसमें कस्टमर्स को फेयर Skull का डिजाइन देखने को मिलेगा। जबकि कहा जा रहा है कि Skull की आंख रूबी की बनी हुई देखने को मिलेगी।
इस तरह सैमसंग के Samsung Galaxy Z Flip 3 और Samsung Galaxy Z Fold 3 वाकई बहुत ही महंगे स्मार्टफोन साबित हो सकते है। हालांकि कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक रूप से कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications