Flipkart पर Samsung Galaxy Z Fold 6 पर ₹55,000 तक की बड़ी छूट, जानिए ऑफर और फीचर्स
फोल्डेबल स्मार्टफोन का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी है। Flipkart पर Big Billion Days Sale से पहले Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। कंपनी इस प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस पर 55,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है।
ऐसे में अगर आप लंबे समय से बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो यह डील आपके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

इतनी हुई कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G को भारत में 1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Flipkart पर यह फोन अब केवल 1,13,999 रुपये में मिल रहा है, यानी सीधा 51,000 रुपये की कटौती।
इसके अलावा HDFC बैंक ऑफर के जरिए ग्राहक 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत 1,10,000 रुपये से भी नीचे आ जाती है।
इसी के साथ कंपनी EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिसकी शुरुआत 4,008 रुपये प्रति माह से होती है। इतना ही नहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 58,400 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। डिवाइस Navy, Silver Shadow और Pink रंगों में उपलब्ध है।
क्या हैं फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G में बाहर की तरफ 6.3 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6 इंच का AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, दोनों ही 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 12GB तक की रैम मौजूद है।
फोन में 4,400mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 10MP और 4MP के डुअल सेल्फी कैमरे मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications