Home
News

Samsung Galaxy Z Fold 6, flip 6 Roundup: लॉन्च डेट, भारत में संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ

Samsung Galaxy Z Fold 6, flip 6 Roundup: सैमसंग का अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked Event) कल यानी कि, 10 जुलाई को पेरिस में होने जा रहा है। जिसमें कंपनी अपने फोल्डेबल फोन, वियरेबल और ऑडियो प्रोडक्ट से लेकर कई नए डिवाइस को पेश कर सकती है।

इन डिवाइसेस के आने से पहले ही अब तक कई ऑनलाइन लीक सामने आ चुके हैं, आइए जानते हैं कि, लॉन्च होने वाले डिवाइसेस में क्या उम्मीद की जा सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 6, flip 6 Roundup, यहां जानें सभी डिटेल

Samsung Galaxy Unpacked Launch Date: गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 10 जुलाई को पेरिस में होने वाला है। सैमसंग इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, YouTube चैनल और सैमसंग न्यूज़रूम पर शाम 6:30 बजे (IST) लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Samsung Galaxy Unpacked pre-reservation डिटेल: सैमसंग ने अपने आगामी गैलेक्सी डिवाइस के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। हर एक डिवाइस को 1,999 रुपये की रिफंडेबल राशि पर प्री-रिजर्व किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6, flip 6 Roundup, यहां जानें सभी डिटेल

प्री-रिजर्व लाभों में 7,000 रुपये तक के वाउचर, बेस्ट वैल्यू अपग्रेड, सुनिश्चित बायबैक और स्पेशल एडिशन भी शामिल हैं। इसके अलावा आप 5,000 रुपये का वाउचर जीतने के लिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। प्री-बुक करने वालों को भारत में लॉन्च होने के बाद गैलेक्सी डिवाइस सबसे पहले मिलेगी।

Galaxy Z Fold 6: लीक के अनुसार गैलेक्सी Z फोल्ड 6 का डिजाइन फोल्ड 5 जैसा ही है। हालांकि, यह यह उससे हल्का है। इसमें 7.6-इंच QXGA+ डायनेमिक AMOLED 2X 120Hz मुख्य डिस्प्ले और 6.3-इंच डायनेमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 6, flip 6 Roundup, यहां जानें सभी डिटेल

यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा इसमें आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2, IP48 वाटर रेजिस्टेंस और S पेन सपोर्ट मिल सकता है।

गैलेक्सी Z फोल्ड 6 में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP का वाइड कैमरा के साथ बैक में 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा हो सकता है। इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा और 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 6, flip 6 Roundup, यहां जानें सभी डिटेल

Galaxy Z Flip 6: इसमें 6.6-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X 120Hz मेन डिस्प्ले और 3.4-इंच FHD कवर डिस्प्ले होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।

गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 2X डिजिटल ज़ूम के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, कवर डिस्प्ले पर 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और अंदर 10MP का फ्रंट कैमरा होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4,000mAh की बैटरी दे सकती है।

इसके अलावा इस इवेंट में Galaxy Watch Ultra भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टवॉच में 590mAh की बैटरी होने और One UI Watch 6.0 के साथ Wear OS के साथ IP6X डस्ट प्रोटेक्शन, 10 ATM वाटरप्रूफ रेटिंग और IP68 रेटिंग मिलेगा। Galaxy Watch 7, Galaxy Buds 3 Pro, Galaxy Buds 3, Galaxy Ring के साथ Galaxy Watch FE को भी पेश किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 6, flip 6 Roundup: Launch Date, Expected Price in India, Specifications, and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X