Samsung Galaxy Z Fold 6 मिल रहा ₹55000 सस्ता, जानें कहां है डील
अगर आप भी अब तक फोल्डेबल फोन खरीदने से सिर्फ इसलिए बच रहे थे क्योंकि उनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है, तो अब शायद आपके लिए सही समय है। सैमसंग का प्रीमियम फोल्डेबल Samsung Galaxy Z Fold 6 5G अब Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।
कंपनी ने इसे भारत में ₹1,64,999 की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब यह ₹1,10,000 से भी कम में मिल रहा है। यानी इसमें ₹55,000 से ज्यादा की बचत हो रही है। आइए जानते हैं इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इस पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 Flipkart ऑफर
Flipkart पर Galaxy Z Fold 6 की कीमत ₹1,12,299 लिस्ट की गई है। इसमें कंपनी ने सीधा ₹52,700 का फ्लैट डिस्काउंट दिया है। इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ऐसे में फोन की कीमत घटकर ₹1,08,299 हो जाती है।
यही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। इस तरह कुल मिलाकर खरीदारों को ₹56,700 तक का फायदा मिल सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: इसमें 6.3-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले और 7.6-इंच का फोल्डेबल AMOLED मेन स्क्रीन है। दोनों डिस्प्ले ब्राइट और शार्प विजुअल्स देते हैं।
प्रोसेसर और स्टोरेज: फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह हाई-एंड गेमिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है।
कैमरा: इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 10MP का कवर स्क्रीन कैमरा और 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है।
बैटरी: फोन में 4400mAh की बैटरी है जो लंबे समय तक बैकअप देती है।


Click it and Unblock the Notifications








