Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 पर बंपर छूट! खरीदारों के लिए शानदार मौका
अगर आप लंबे समय से फोल्डेबल या फ्लिप फोन खरीदने का सपना देख रहे थे, लेकिन कीमत आपकी जेब से बाहर थी तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। Samsung ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 लॉन्च किए हैं।
इसी के चलते Flipkart पर पिछले साल के मॉडल्स Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 पर भारी छूट मिल रही है। अगर आप इनमें से किसी भी मॉडल की खरीदारी करेंगे तो आपकी अच्छी-खासी बचत हो जाएगी। दोनों पर कितनी छूट मिल रही है और इनमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6: बंपर डील्स
फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के दौरान Galaxy Z Fold 6 (12GB रैम+ 256GB स्टोरेज) की कीमत 1,64,999 रुपये से घटकर 1,17,499 रुपये कर दी गई है यानी 47,500 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।
वहीं Galaxy Z Flip 6 अब 73,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत 1,09,999 रुपये थी। इसमें ग्राहकों को 36,000 रुपये की बचत मिल रही है।
क्या है इन फोन्स की खासियत?
Galaxy Z Flip 6 में 6.7-इंच की 120Hz LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB रैम और 50MP+12MP डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Galaxy Z Fold 6 में 7.6-इंच की फोल्डेबल 120Hz डायनामिक AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें भी Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है, साथ ही 50MP+10MP+12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4400mAh की बैटरी मिलती है जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
क्यों है ये डील खास?
अगर आप लेटेस्ट मॉडल न लेकर एक जनरेशन पुराना फोन लेने को तैयार हैं, तो ये डील आपके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। शानदार डिस्काउंट, प्रीमियम फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस- सब कुछ अब बजट में!


Click it and Unblock the Notifications








