Home
News

महंगा फोल्डेबल फोन मिल रहा सस्ते में, हजारों रुपये की होगी सेविंग; Amazon पर है डील

कुछ ही महीने पहले भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Fold 7 अब डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल है। अगर नया फोल्डेबल फोन लेना है और बचत भी करना चाहते हैं तो यह बेहतरीन मौका हो सकता है। कंपनी अपने प्रीमियम फोन पर अच्छा बचत करने का मौका दे रही है।

दिवाली के मौके पर यह डील किसी भी एंगल से बुरी नहीं है। इस स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन और जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। इस पर क्या डील ऑफर की जा रही है और स्पेसिफिकेशन कैसे हैं? सब जानेंगे इस खबर में...

महंगा फोल्डेबल फोन मिल रहा सस्ते में

ऑफर और कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 7 (12GB+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट) भारत में लॉन्च के समय ₹1,86,999 की कीमत पर अवेलेबल था। अब Amazon पर यह फोन ₹1,73,999 में मिल रहा है। यानी इसमें ₹13,000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको ₹1,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। साथ ही, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर और बचत की जा सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 स्पेसिफिकेशन

Galaxy Z Fold 7 में 6.5-इंच FHD+ AMOLED कवर डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) और 8-इंच QXGA+ AMOLED इनर डिस्प्ले (एडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट) मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट है।

पावर के लिए इसमें 4,400mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और PowerShare फीचर सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो, Z Fold 7 में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम, 30x डिजिटल जूम) मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP कैमरा दोनों कवर और इनर स्क्रीन पर मौजूद है।

क्यों है यह डील खास?

इतने नए और प्रीमियम फोल्डेबल फोन पर ₹14,000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिलना बहुत ही दुर्लभ मौका है। अगर आप Samsung का फ्लैगशिप फोल्डेबल लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X