Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Google Pixel 10 Pro Fold: कौन है फोल्डेबल्स का असली किंग?
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का क्रेज बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। पहले जहां इन्हें केवल 'टेक शोपीस' माना जाता था, वहीं अब ये प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स की पसंद बन रहे हैं। इसी कड़ी में Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold दो बड़े नाम हैं, जो 2025 के सबसे चर्चित फोल्डेबल फोन माने जा रहे हैं।
दोनों ही अपने-अपने ब्रांड के फ्लैगशिप मॉडल हैं, लेकिन जब इन्हें आमने-सामने टेस्ट किया गया, तो एक स्पष्ट विजेता सामने आया।

1. डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Samsung Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे स्लिम (8.9mm) और हल्का (215g) फोल्डेबल फोन है। इसका हिंज अधिक टिकाऊ है और फोल्डिंग अनुभव बेहद स्मूद लगता है। वहीं, Google Pixel 10 Pro Fold थोड़ा भारी (258g) है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह दुनिया का पहला IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट फोल्डेबल फोन है - यानी धूल और पानी की चिंता नहीं।
2. डिस्प्ले क्वालिटी
Pixel 10 Pro Fold में 8 इंच की OLED मेन स्क्रीन और 6.4 इंच का कवर डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है यानी धूप में भी शानदार विजिबिलिटी। वहीं, Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन (2600 निट्स) दी गई है, जो क्रीज-फ्री और स्मूद अनुभव देती है।
3. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Fold 7 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 12/16GB RAM के विकल्प हैं, जो रॉ परफॉर्मेंस में जबरदस्त है। Pixel 10 Pro Fold में Google Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जो खासतौर पर AI और मशीन लर्निंग टास्क के लिए ऑप्टिमाइज्ड है।
4. बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh बैटरी है जो 30 घंटे तक चलती है और 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। Fold 7 में 4400mAh बैटरी है जो लगभग एक दिन चलती है और 30 मिनट में 42% चार्ज होती है।
5. कैमरा परफॉर्मेंस
Galaxy Z Fold 7 में 200MP मेन कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। Pixel 10 Pro Fold में 48MP मेन लेंस और 5x टेलीफोटो जूम है, जो नैचुरल टोन और डिटेल्स में आगे है।
6. कीमत और सॉफ्टवेयर अपडेट्स
भारत में दोनों की शुरुआती कीमत लगभग ₹1.7 लाख है।
Fold 7: फिलहाल ऑफर्स में लगभग ₹1,59,000
Pixel 10 Pro Fold: करीब ₹1,79,000
दोनों फोन को 7 साल के Android अपडेट्स और Android 16 का सपोर्ट मिलता है।
7. कौन है असली किंग?
अगर आप स्लिम, हल्का और स्टाइलिश फोल्डेबल फोन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Fold 7 आपके लिए बेस्ट है। यह कैमरा, डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिहाज से एक कंप्लीट पैकेज है। वहीं, अगर आप AI फीचर्स, लंबी बैटरी लाइफ और धूल-पानी से सुरक्षा चाहते हैं, तो Google Pixel 10 Pro Fold आपके लिए सही विकल्प रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








