Samsung अपने इन पुराने Galaxy स्मार्टफोन्स में दे रहा AI फीचर्स, देखें आपका फोन है शामिल, देखिए पूरी लिस्
अगर आप भी Samsung का डिवाइस यूज करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल कंपनी अपने पुराने Galaxy स्मार्टफोन्स में भी AI फीचर्स देने जा रही है।
अभी हाल ही में सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के साथ AI फीचर्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स को पेश किया था। जिन्हें एआई फीचर्स के साथ लाया गया है, जो अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिला था।

सैमसंग ने गैलेक्सी एआई के जरिए अपने हैंडसट में कई एआई फीचर्स को शामिल किया, जिसकी मदद से यूजर्स के अपने कई खास काम काम को आसानी से कर सकेत हैं।
जिसके बाद से ही लोगों में इस बात को जानने की उत्सुकता है कि, क्या कंपनी अपने अन्य डिवाइसेस को भी इन फीचर्स से लैस करेगी। तो आपको जानकर खुशी होगी कि, हां आने वाले महीनों में Samsung अपने पुराने Galaxy डिवाइसेस को भी नए AI फीचर्स देने जा रही है।

इन स्मार्टफोन्स को मिलेंगे AI फीचर्स- कंपनी अपने Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy 23 Ultra, Samsung Galaxy 23 FE, Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Tab S9 lineup को एआई फीचर्स से लैस कर सकती है।
हालांकि Samsung ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है, कि किन डिवाइसेस को नए AI फीचर्स मिलेंगे।

आपको बता दें, सैमसंग ने अपने इन खास फीचर्स को पहले अपनी नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में दिया था, लेकिन अब कंपनी अपने इन खास फीचर्स को अपने दूसरे पुराने स्मार्टफोन में भी देने का फैसला किया है।
फिलहाल ये नए AI फीचर्स वर्तमान में Samsung Galaxy S24 और Google Pixel 8 स्मार्टफोन्स में ही मिल रहा है। ये फोन्स Google के AI मॉडल से चलते हैं। अभी हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई थी कि, इस साल नए Pixel 9 के आने के बाद ये फीचर्स दूसरी कंपनियों के मोबाइल में भी मिलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








