Home
News

Samsung ने अपने एक फ्रिज पर निकाला तगड़ा ऑफर, 20 साल की वॉरंटी के साथ हो जाएं टेंशन फ्री

गर्मी ने इस साल अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दिनों-दिनों इसका टेम्परेचर कम होने की जगह लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप नया फ्रिज अपने घर लाने की सोच रहे हैं या फिर पुराने फ्रिज को बदलकर नया फ्रिज खरीदना चाहते हैं, तो एक बार सैमसंग के इस फ्रिज पर अपनी नजर जरूर डालें।

बता दें कि Samsung ने एक तगड़ा ऑफर निकाला है, जिसमें आप मात्र 20,000 रुपये की कीमत पर 20 साल की वॉरंटी वाला नया फ्रिज अपने घर ला सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ है कि एक बार फ्रिज खरीदने पर आप 20 साल के लिए टेंशन फ्री रह सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौनसा फ्रिज है, जो 20 साल की वॉरंटी के साथ मिल रहा है। आइए यहां हम आपको इस फ्रिज से जुड़ी जानकारी को विस्तार से समझाते हैं।

मात्र 20,000 रुपये की कीमत पर खरीदें Samsung का ये फ्रिज

Samsung ने निकाला ऑफर

Samsung 236 लीटर वाला Forest Freez Double डोर फ्रिज की कीमत वैसे तो 40,900 रुपये है, जिसे आप FlipKart पर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह फ्रिज FlipKart पर पूरे 35 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ महज 26,490 रुपये में मिल रहा है। इसी के साथ ही इस फ्रिज की खरीद पर 10 प्रतिशत या फिर 1000 रुपये की छूट भी अलग से मिल रही है।

इतना ही नहीं इस फ्रिज पर कंपनी 6,000 का एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आई है। इस एक्सचेंज ऑफर के तहत आप पुराना फ्रिज देकर 6,000 रुपये के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप एक्सचेंज ऑफर या बैंक ऑफर का लाभ लेते हैं, तो फ्रिज की इफेक्टिव कीमत 20,000 रुपये तक हो जाएगी। Samsung इस फ्रिज पर 1 साल की गारंटी के साथ 20 साल की वॉरंटी ऑफर कर रहा है।

Samsung के इस फ्रिज की खासियत

बता दें कि यह फ्रिज 236 लीटर की कैपिसिटी के साथ मिल रहा है। साथ ही इसमें डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। फ्रिज के सामने की साइड में डिजिटल डिस्प्ले भी मौजूद है, जिस पर कूलिंग और बाकी डिटेल बिना फ्रिज ओपन किए ही पता लगाई जा सकती है। साथ ही इस फ्रिज में एंटी बैस्टीरियल बास्केट और LED लाइट की भी सुविधा मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched a great offer on one of its refrigerators, be tension free with 20 years warranty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X