Samsung Galaxy A54 5G की डिजाइन ऑनलाइन लीक, इन खास फीचर्स के साथ करेगा एंट्री

सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी A14 5G लॉन्च करने की अफवाह है। यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज का एक किफायती 5G स्मार्टफोन होगा।
A-सीरीज में जल्द ही लॉन्च होने वाला एक और स्मार्टफोन Galaxy A54 5G हो सकता है। कंपनी ने किसी भी डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। लेकिन, एक नए लीक से सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा हुआ है।
Samsung Galaxy A54 5G हुआ लीक
Samsung Galaxy A54 5G आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च होगा। 91Mobiles की एक रिपोर्ट में टिपस्टर ओनलीक्स का हवाला देते हुए, फोन के डिजाइन को दिखाया गया है। डिज़ाइन रेंडरर्स से पता चलता है कि गैलेक्सी A54 5G की डिज़ाइन गैलेक्सी S23 सीरीज़ की तरह ही होगी। आइए अब सैमसंग गैलेक्सी A54 5G डिज़ाइन रेंडरर्स, स्पेक्स और फीचर्स पर पर एक नज़र डालते हैं।
Samsung Galaxy A54 5G की डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी A54 5G गैलेक्सी A53 5G के सक्सेजर के रूप में लॉन्च होगा। गैलेक्सी A54 5G की लॉन्च डेट फ़िलहाल सामने नहीं आई है। इस बीच, 91Mobiles की रिपोर्ट से पता चला है कि गैलेक्सी A54 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। फ़िलहाल कोई कैमरा मॉड्यूल के बारे में जानकारी सामने नहीं आई हैं।
पहले लीक हुए डिज़ाइन रेंडरर्स के अनुसार, गैलेक्सी S23 भी पीछे की तरफ एक समान डिज़ाइन को स्पोर्ट करेगा। फोन थोड़ा सपाट फ्रेम को भी स्पोर्ट करता है। रियर पैनल फ्रेम में कर्व करता है, जिससे बेहतर ग्रिप और इन-हैंड फील देने में मदद मिलेगी। आगे की तरफ टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट है।
Samsung Galaxy A54 5G के फीचर्स
लीक इमेज से यह भी पता चलता है कि गैलेक्सी A54 5G दाहिने किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन के साथ आएगा। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और प्राइमरी स्पीकर ग्रिल निचले किनारे पर हैं। कोई 3.5 मिमी हेडफोन जैक नहीं है। रिपोर्ट में कुछ गैलेक्सी A54 5G स्पेसिफिकेशंस को भी लिस्ट किया गया है। फोन में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.4-इंच 120Hz डिस्प्ले होने की संभावना है।
Samsung Galaxy A54 5G की स्पेसिफिकेशन्स
पिछली रिपोर्टों के अनुसार, गैलेक्सी A54 5G एक बड़ी 5100mAh की बैटरी पैक कर सकता है। यह एक 50MP मेन कैमरा सेंसर को भी स्पोर्ट कर सकता है। यह बॉक्स से बाहर Android 13 के साथ आने की उम्मीद है। सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉइड वन यूआई 5.0 पर रन करेगा। डिस्प्ले के चारों ओर अन्य बेज़ल की तुलना में फोन का चिन बेज़ल थोड़ा मोटा है।


Click it and Unblock the Notifications








