सैमसंग उतारेगा मोटो ई की तरह सस्ता स्मार्टफोन
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने लो इंड सेगमेंट मार्केट पर ढीली पड़ती पकड़ को और मजबूत करने के लिए एक ऐसा स्मार्टफोन लांच करने की योजना बनाई है जो मोटो ई की तरह लो बजट सेगमेंट में छा जाए। शायद सैमसंग को इस बात का एहसास हो गया है कि हाईइंड से ज्यादा मांग लो इंस सेगमेंट है। GFXbench वेबसाइट की माने तो सैमसंग के SM-G357M, SM-G357F और SM-G350E मॉडल स्मार्टफोन बाजार में आने वाले हैं। साइट के अनुसार फोन में 4.3 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन के साथ ड्युल कोर 1.2 गीगाहर्ट सीपीयू दिया गया है।
रिर्पोट के अनुसार सैमसंग के तीनों मॉडलों में एंड्रायड का किटकैट 4.4.2 किटकैट ओएस दिया गया है जो इस समय सबसे लेटेस्ट ओएस है। इसके अलावा सैमसंग के आने वाले कम कीमत के फोन में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट वीजिए कैमरा लगा हुआ है।

लेकिन सबसे खास बात है मोटो ई में एंड्रायड किटकैट का स्टॉक वर्जन दिया गया है जबकि सैमसंग अपने फोन में खुद का टचविज यूआई यूज कर रहा है जो स्मूद परफार्मेंस के मामले में असर डालेगा। इंपोर्ट साइट Zauba के अनुसार सैमसंग ने टेस्टिंग के लिए दो यूनिट फिलहाल शिप की है जिनकी कीमत 6070 रुपए है, इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की
फोन की कीमत मोटो ई के आसापास होगी। इसके अलावा माइक्रोमैक्स भी मोटो ई के मुकाबले यूनाइट 2 और लावा ने आईरिस एक्स1 बाजार में उतार दिया है अब देखना ये है क्या इन नए स्मार्टफोन से मोटो ई की सेल में असर पड़ता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications