Samsung 20 फरवरी को लॉन्च करेगी Galaxy S10 सीरीज लॉन्च
नए साल की शुरुआत के साथ सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी अपनी कमर कस ली है। साल की शुरुआत में ही कई सारें स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा रहा है। वहीं, सैमसंग कंपनी भी अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतारने के लिए तैयार है। सैमसंग अब से कुछ हफ्तों बाद अपनी Galaxy S10 सीरीज को लॉन्च करने वाली है।

खबरों की मानें तो कंपनी इस सीरीज में मल्टीपल डिवाइसों को बाजार में उतारेगी। कंपनी ने बताया कि वह 20 फरवरी को San Francisco में एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है। यह इवेंट 11:00AM PT (12:30AM IST) पर Bill Graham Civic Auditorium में होगा। बता दें, पिछले साल कंपनी ने Galaxy S9 सीरीज को बार्सिलोना में MWC के दौरान लॉन्च किया था। हालांकि यह कंपनी का स्पेशल 10वीं एनिवर्सरी वाला एडिशन डिवाइस होगा।
कुछ अफवाहों से पता चला है कि सैमसंग इस इवेंट में Galaxy S10 E, Galaxy S10, Galaxy S10+, और स्पेशल Galaxy S10 5G वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। कंपनी के सभी स्मार्टफोन्स को टॉप और बॉटम में थिन बेजल्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा होगा जो पंच होल डिजाइन के साथ आएगा। जिसे सैमसंग द्वारा Infinity O नाम दिया गया है।
उम्मीद है कि सैमसंग अपने Galaxy S10 and the Galaxy S10+ में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर को पेश कर सकती है। वहीं Galaxy S10 E में पावर बटन में इंबिड होने की बात सामने आई है। कैमरा की बात करें तो Galaxy S10+ ड्यूल फ्रंट कैमरा, क्वॉड रियर कैमरा और TOF 3D कैमरा के साथ आ सकता है। वहीं, Galaxy S10 को सिंगल फ्रंट कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। लॉन्च इवेंट के दौरान ही पता लग सकेगा कि कंपनी किन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








