Samsung ने भारत में Crystal 4K TV सीरीज किया लॉन्च, कीमत से लेकर सेल ऑफर्स तक की जानें डिटेल
Samsung ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नए 4K स्मार्ट टीवी की नई रेंज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Crystal 4K Vivid, Crystal 4K Vision Pro और Crystal 4K Vivid Pro TV तीन नए टीवी बाजार में पेश किए हैं।
जो 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज के साथ आ रहे हैं। अगर आप भी इस वक्त नया टीवी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए सैमसंग की ये लेटेस्ट टीवी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। तो चलिए आगे इनकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Crystal 4K TV सीरीज की भारत में कीमत- सैमसंग ने अपने इस नई Crystal 4K Vivid सीरीज की टीवी को कंपनी ने 32,990 रुपये शुरूआती कीमत के साथ पेश किया है। जिसे ग्राहक कैशबैक और No-Cost EMI के साथ भी ले सकते है।
वहीं Crystal 4K Vision Pro सीरीज की शुरुआती कीमत 34490 रुपये है। Crystal 4K Vivid Pro सीरीज को 35,990 रुपये शुरूआती कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा।

इनकी उपलब्धता की बात करें तो ये टीवी कंपनी के ऑफिशियल साइट Samsung.com, अमेजन और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए है, जहां से ग्राहक इसे खरीद सकेंगे। सैमसंग 2024 Crystal 4K TV सीरीज पर कंपनी ग्राहकों को 2 साल की वॉरंटी भी ऑफर कर रही है।
Samsung Crystal 4K TV सीरीज के स्पेक्स- कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट टीवी को लेकर दावा किया है कि, इससे यूजर्स का 4K एक्सपीरियंस और भी बेहतर होगा।
इसके साथ ही Samsung के नए टीवी Samsung TV Plus की खासियतों से भी लैस हैं। सैमसंग टीवी प्लस के जरिए यूजर्स इन टीवी में 100 चैनल्स को एक्सेस भी कर सकते हैं। इसके अलावा इन टीवी के साथ मिलने वाला सोलरसेल रिमोट को घर की लाइट से भी चार्ज किया जा सकेगा, यानी की अब आपको बैटरी सेल लगाने की टेंशन नहीं होगी।
ये टीवी मल्टी वॉइस असिस्टेंट फैसलिटी के साथ आ रहे हैं, यानी कि, इससे अब आप बिक्सबी से अमेजन एलेक्सा से कनेक्ट कर सकेंगे। आपको बता दें, इनमें शामिल किए गए 4K अपस्केलिंग फीचर लोअर रेजॉलूशन कंटेंट को और भी बेहतर बनाकर हाई पिक्चर क्वॉलिटी पेश करने में मददद करते हैं।
इतना ही नहीं ये टीवी ऑटो गेम मोड और मोशन एक्सीलरेटर की फैसलिटी के साथ भी आ रहे हैं, जो गेमिंग के दौरान गेमर्स के लिए काम के फीचर्स हैं। इसके साथ ही ये फास्टर फ्रेम ट्रांजिशन व लो-लेटेंसी भी ऑफर करते हैं।
ये टीवी Q-Symphony फीचर को भी सपोर्ट करने में सक्षम हैं। इन टीवी और साउंडबार की आवाज यूजर को एक बेहतरीन साउंट क्वालिटी का एक्सपीरियंस कराएंगे, यानी कि साउंडबार को टीवी से कनेक्ट करने पर भी टीवी स्पीकर्स की आवाज बंद नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications







