सैमसंग ने लांच किया 110 इंच का अल्ट्रा एचडी टीवी, कीमत 1 करोड़
आप टीवी पर कितने पैसे खर्च कर सकते हैं, 20 हजार, 40 हजार हद से हद तक 1 लाख रुपए लेकिन अगर कोई आप से कहें कि 70 लाख या फिर 80 लाख का टीवी ले लीजिए तो उसे आप क्या समझेंगे लेकिन सैमसंग को लगता है दुनियां में ऐसे कई लोग हैं जो अपनी लग्ज़री जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने 110 इंच का हाईडेफिनेशन टीवी लांच किया है जिसे साउथ कोरिया में $150,00 यानी 95 लाख रुपए के करीब उतारा गया है।
पढ़ें: जैलीबीन स्मार्टफोन वो भी 5,000 रुपए में
अगर आप इसे भारत में मंगाते हैं तो ये आपको 1 करोड़ के आसपास पडेगी। एलजी और सैमसंग दुनिया की दो बड़ी टीवी मेकर कंपनियां हैं जो पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। इसके अलावा सोनी और पैनासोनिक ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वे ओलिड के लिए किए गए करार को खत्म कर रहीं हैं।
पढ़ें: ले आईए 5000 रुपए में सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल

मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड ये एचडी टीवी की है जानकारों को उम्मीद है आने वाले समय में एचडी टीवी की मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। NPD डिस्प्ले सर्च के मुताबिक पूरी दुनिया में अल्ट्राएचडी टीवी की सेल इस साल 1.3 मिलियन होन की उम्मीद है जो 2017 तक 23 मिलियन हो सकती है। जिसमें से आधे से ज्यादा टीवी चाइनीज कंपनियों की होंगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications