Home
News

Samsung Never Mind ऑफर, अब स्क्रीन रिप्लेसमेंट केवल 999 रु में

By Agrahi

नवरात्र और दिवाली के इस दौरान हर कंपनियां कुछ न कुछ नए ऑफर लेकर जरुर आती हैं। इस लिस्ट में अब सैमसंग का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने अपना नया ऑफर Never Mind ग्राहकों के लिए पेश किया है। इसमें एक दिलचस्प बात यह है कि यह ऑफर केवल कर्नाटक में रहने वाले ग्राहकों के लिए है।

Samsung Never Mind ऑफर, अब स्क्रीन रिप्लेसमेंट केवल 999 रु में

अपने इस शानदार ऑफर में सैमसंग ग्राहकों को स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफ़र मिलता है। इस ऑफर के तहत ग्राहक फोन के खरीदने के एक साल के अंदर यदि स्क्रीन रिप्लेसमेंट करवाते हैं तो यह केवल 999 रुपए में हो जाएगा। ध्यान रहे कि यह ऑफर उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो सैमसंग स्मार्टफोन 21 सितंबर से लेकर 21 अक्टूबर के बीच खरीदेंगे।

इस Never Mind ऑफर में कंपनी 9000 रुपए से अधिक कीमत के स्मार्टफोन को कवर करती है। जिसके अंतर्गत सैमसंग J series, A series, C series, On series और फ्लैगशिप S series, Note series स्मार्टफोन शामिल होंगे।

इन स्मार्टफोन मॉडल पर है ऑफर
S Series: S8+ 128GB, S8+, S8, S7 Edge, S7, S6 Edge+, S6 Edge 32GB, S6 Edge 64GB, S6 32 GB and S6 64GB
Note Series: Note 8, Note 5, Note 5 64GB, Note 5 Dual 32GB, Note 5 Dual 64GB
A Series: A7 (2017), A5 (2017), A9 Pro, A7 (2016) और A5 (2016)
C Series: C9 Pro और C7 Pro
J Series: J Pro, J7 Max, J7 Prime (32GB and 16GB), J5 Prime (32GB और 16GB), J7 Nxt, J7 (2015), J7 (2016), J5 (2016), J2 (2016) and J2 Pro

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung launches “Never Mind” offer: Pay only Rs. 999 to get a screen-replacement of your phone. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X