Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
Samsung ने उसके नए टीवी भारत में लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि ये टीवी Neo QLED 8K, Neo QLED 4K और OLED TV है। सैमसंग ने बताया है कि इन नए स्मार्ट टीवी में आपको कई AI इंटिग्रेटेड फीचर्स मिलेंगे और इन्हें 55 इंच से लेकर 98 इंच की साइज में खरीदा जा सकता है। Samsung Neo QLED 8K सबसे प्रीमियम टीवी में से एक है, जो कि NQ8 AI Gen 3 से पैक है। इस प्रोसेसर की मदद से टीवी में शानदार विजुअल्स का एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। Neo QLED मॉडल्स में सैमसंग की मोशन एक्सीलरेटर टेक्नोलॉजी यूज हुई है, जो कि यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी।
Samsung Neo QLED 8K को भारत में 3 लाख 19 हजार 990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Neo QLED 4K मॉडल आपको 1 लाख 39 हजार 990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते है। OLED रेंज की कीमत 1 लाख 64 हजार 990 रुपये से शुरू है।

Samsung इन टीवी पर स्पेशल लॉन्च ऑफर लेकर आई है,जो कि 30 अप्रैल तक वैलिड है। अगर आप स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत नई 2024 स्मार्ट टीवी सीरीज खरीदते हैं, तो कंपनी आपको 79,990 का साउंडबार फ्री में देगी। यूजर्स 29,990 रुपये का म्यूजिक फ्रेम और 59,990 रुपये का फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर भी ले सकते हैं, जो कि खरीदे जाने वाले मॉडल पर डिपेंड होगा।
Samsung Neo QLED 8K के 2 मॉडल QN900D और QN800D पेश किए गए हैं, जो कि 65, 75 और 85 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। इसी तरह Neo QLED 4K को भी दो मॉडल QN85D और QN90D वेरिएंट में पेश किया गया है, जो कि आपको 55, 65, 75, 85 और 98 डिस्प्ले साइज में उपलब्ध हो सकेंगे। इन दोनों के साथ ही OLED रेंज को S95D और S90D मॉडल्स के रूप में 66, 65, 77 और 83 इंच स्क्रीन में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Neo QLED 8K को कई AI फीचर्स से कनेक्ट किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे विजुअल एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद मिल सकेगी। विजुअल्स के साथ साउंड में भी AI का यूज किया गया है, जो कि बैकग्राउंड नॉइज को डिटेक्स करके ऑटिमैटिकली एडजस्ट कर देता है। गेमर्स के लिए भी एआई गेम मोड इन टीवी में दिया गया है, जिसकी मदद से गेमर्स आसानी पिक्चर क्वालिटी और साउंड क्वालिटी को बदल सकते हैं। इसी के साथ ही Samsung TV Plus को एक्सेस किया जा सकता है, जिसकी मदद से 100 से अधिक चैनल्स को स्ट्रीम किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications






