सैमसंग ने लॉन्च किए दो नए टैबलेट, एप्पल आईपैड को मिलेगी टक्कर
सैमसंग कंपनी ने आज अपना एक और प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग कंपनी ने अपने सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 4 और गैलेक्सी टैब ए 10.5 को ऑफिसियली तौर पर लॉन्च कर दिया है। सैमसंग कंपनी ने एप्पल के आईपैड प्रो जैसे प्रीमियम टैब को टक्कर देने के लिए सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 4 को मार्केट में पेश किया है। जबकि सैमसंग द्वारा लॉन्च किया गया दूसरा लैपटॉप गैलेक्सी टैब ए 10.5 कम दाम वाला टैबलेट है। सैमसंग के इन दोनों टैबलेट में स्मार्टथिंग्स ऐप इंस्टॉल होगा। इसकी मदद से यूजर खुद दूर रहने के बाद भी सारे कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे।

सैमसंग ने लॉन्च किए दो नए टैबलेट
अब इन टैबलेट के फीचर्स की बात करते हैं। सबसे पहले बात एप्पल आईपैड को टक्कर देने वाले सैमसंग के नए टैबलेट सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 4 की करते हैं। इस स्मार्टफोन में DeX इंटीग्रेशन दिया है। इसकी वजह से यूजर्स को इस टैबलेट का यूज करते वक्त डेक्सटॉप जैसा अनुभव होगा। सैमसंग के इस टैबलेट में सुपर एमोलेड डिस्प्ले लगी हुई है, जिसका साइज 10.5 इंज है। इसके अलावा इस टैबलेट में वैकल्पिक बुक कवर कीबोर्ड की भी सुविधा है।
Samsung Galaxy Tab S4 के सभी फीचर्स
- यह टैबलेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।
- इसमें 10.5 इंच का WQXGA सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। जिसका रिज्याल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है।
- इस टैबलेट की यह स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इसके अलावा इसमें 287 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली स्क्रीन है।
- इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।
- इस टैबलेट का रैम 4जीबी है।
- इंटरनल स्टोरेज के लिए इसमें 64 जीबी और 256 जीबी के दो वेरिएंट हैं। दोनों वेरिएंट को माइक्रोएसडी कार्ड से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है।
- इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/1.9 ही है।
- इस टैबलेट में भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो तकनीक शामिल है। लिहाजा यह भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर ही चलता है।
- इस टैबलेट में 10.5 इंज की डिस्प्ले लगी हुई है।
- इसकी स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है।
- इस टैबलेट के डिस्प्ले में TFT LCD पैनल है।
- इसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल वाला है।
- इस टैबेलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है।
- इस टैबलेट में भी 4 जीबी रैम है।
- इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- इसमें ऑटो फोकस वाला रियर कैमरा है, जो 8 मेगापिक्सल का है।
- इसके फ्रंट कैमरा में 5 मेगापिक्सल का सेंसर लगा हुआ है।
इन सभी फीचर्स के अलावा कनेक्टिविटी के इस टैबवलेट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, जीपीएस और यूएसबी सी टाइप के भी सभी फीचर्स मौजूद हैं। सैमसंग के इस टैबलेट में 7300 एमएएच की बैटरी भी लगी हुई है। जो फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।
Samsung Galaxy Tab A10.5 के सभी फीचर्स
बच्चों के लिए स्पेशल टैबलेट
इन सब के अलावा इस टैबलेट में बच्चों के लिए खास ध्यान रखा गया है। इस टैबलेट में बच्चों के लिए पहले से बहुत सारे ऐप इंस्टॉल होंगे। किड्स मोड, किड्स ब्राउजर के साथ-साथ बच्चों के लिए कुछ गैलेक्सी ऐप और 8 चाइल्ड फ्रेंडली ऐप इस टैबलेट में पहले से मौजूद होंगे। इसके अलावा इसमें एक मल्टी यूजर्स मोड भी है। इसकी मदद से इस टैबलेट को यूज करने वाले यूज़र अपने बच्चों के लिए एक अलग अकाउंट भी बना सकते हैं।
इन सभी फीचर्स के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में भी 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई, जीपीएस और यूएसबी-टाइप सी के भी सभी फीचर्स मौजूद हैं। इस टैबलेट में भी गैलेक्सी टैब एस 4 की तरह ही 7300 एमएएच की बैटरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








