सैमसंग ने मारी स्मार्टफोन मार्केट में बाजी, 2017 के बाद बनी नंबर 1 कंपनी
सैमसंग (Samsung) ने 2021 में ग्लोबल लेवल पर 272 मिलियन स्मार्टफोन की शिपिंग करके ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में बाजी मारी है और यह 2017 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। कंपनी का कुल मार्केट शेयर 2020 की तुलना में 6% बढ़ गया है, जिसमें उसने कुल 256.6 मिलियन स्मार्टफोन शिप किये थे।

सैमसंग बना दुनिया का नंबर एक स्मार्टफोन ब्रांड
IDC की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग ने पिछले एक साल में मार्केट शेयर का 20.1% कब्जा किया है। इस साल करीब 1.39 बिलियन यूनिट की शिपमेंट रही है। हालांकि काउंटरपॉइंट रिसर्च ने नम्बर थोड़ा अलग बताया है। उनके अनुसार Samsung ने 2021 में 271 मिलियन यूनिट की आपूर्ति की है। इस तरह अब ऐपल पिछड़ गया है।
IDC की रिपोर्ट के अनुसार Apple 2021 में 235.7 मिलियन स्मार्टफोन की शिपिंग करके दूसरे स्थान पर रहा, जो 2020 में 203.4 मिलियन स्मार्टफोन से 15.9% की वृद्धि दर्शाता है। दूसरी ओर, काउंटरपॉइंट रिसर्च द्वारा साझा किए गए नंबरों से पता चलता है कि iPhone निर्माता ने iPhone 12 सीरीज के शानदार परफॉर्मेंस के कारण 2021 में 237.9 मिलियन यूनिट की बिक्री की। "Apple ने अमेरिका, चीन, यूरोप और भारत जैसे प्रमुख मार्केट में अच्छा परफॉर्मेंस किया है।
वहीं चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi 191 मिलियन शिपिंग करके और 2021 में बाजार हिस्सेदारी के 14.1% पर कब्जा करके तीसरे स्थान पर रहा। काउंटरपॉइंट रिसर्च का कहना है कि कंपनी ने 2021 में 190 मिलियन स्मार्टफोन शिप किये है।
जबकि चीन की अन्य स्मार्टफोन कंपनियां Oppo, Vivo ने 2021 में 135.5 मिलियन और 128.3 मिलियन स्मार्टफोन की शिपिंग करके आईडीसी की लिस्ट में चौथे और पांचवां स्थान प्राप्त किया हैं।
इस प्रकार 2021 का साल सैमसंग (Samsung) के लिए काफी शानदार रहा जिसने शाओमी, ऐपल और ओप्पो तथा वीवो जैसी कंपनियों को पछाड़कर टॉप स्थान हासिल किया और करीब 272 मिलियन की शिपमेंट की है।


Click it and Unblock the Notifications