Home
News

रिमोट कंट्रोल के साथ Samsung ने भारत में पेश किए दमदार ईयरफोन्स, जानें खासियत

By Neha

साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने ईयरफोन रेंज का विस्तार करते हुए नए लेवल के दमदार इन ANC ईयरफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस ईयरफोन को एक्टिव नॉयज कैंसेलेशन और टॉक इन मोड फंक्शैनलिटी के साथ पेश किया है।

कंपनी ने इस ईयरफोन को मिड रेंज में पेश किया है। कंपनी ने ANC ईयरफोन्स को 3,799 रुपए में अपने इंडियन फैन्स के लिए पेश किया है। आइए जानते हैं इनके स्पेक्स और फीचर्स के बारे में।

रिमोट कंट्रोल के साथ Samsung ने भारत में पेश किए दमदार ईयरफोन्स, जानें खासियत

सैमसंग इन ANC ईयरफोन्स के स्पेसिफिकेशनंस की बात करें, तो इसमें 10mm टू-वे स्पीकर यूनिट्स दिए हैं। नॉयज डिस्टर्बेंस को दूर करने के लिए इसमें नॉयज कैंसेलेशन टेक्नॉलॉजी दी गई है। ये टेक्नोलॉजी दो एक्सर्टनल माइक्रोफोन्स के जरिए शोर को दूर कर साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाती है।

अगर आप बिना नॉयज के साउंड क्वालिटी चाहते हैं, तो बता दें कि कंपनी का दावा है कि ANC टेक्नॉलॉजी 90 प्रतिशत तक इफैक्टिव है और साउंड के साथ आने वाले शोर को 20dB लिमिट तक कम कर सकती है। ये ईयरफोन में इंवर्ट्ड साउंड क्रिएट करती है।

सैमसंग के इन ईयरफोन्स में टॉक-इन-मोड दिया गया है, जो काफी खास है। इस मोड में यूजर तक हल्के साउंड के साथ आसपास की आवाज भी पहुंचती है। इसके अलावा इन्हें ऑपरेट करने के लिए कंपनी ने इन ईयरफोन के रिमोट कंट्रोल दिया गया है।

इस रिमोट की मदद से यूजर्स कॉल्स रिसीव करना, वॉल्यूम को एडजस्ट करना और ऑडियो ट्रैक्स को पॉज व प्ले करना या उन्हें स्किप आदि कर सकते हैं। बैटरी की बात करें, तो इस ईयरफोन के साथ दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये 10 घंटे तक चलती है।

सैमसंग इन ANC ईयरफोन्स को वाइट और ब्लैक कलर के वेरिएंट में पेश किया गया है। अगर आप इन ईयरफोन को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये ईयरफोन्स देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Level In ANC Earphones With Noise Cancellation Launched in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X