Home
News

Samsung M31 Prime की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानिए कैमरा, बैटरी की जानकारी

सैमसंग कंपनी एक स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 का एक नया वेरिएंट मार्केट में जल्द लॉन्च करने वाली है। इस नए वेरिएंट का नाम Samsung Galaxy M31 Prime Edition होगा। इस फोन के लॉन्च से पहले इसे अमेज़न पर टीज़ कर दिया गया है। आइए हम आपको इस फोन की कीमत के बारे में बताते हैं।

Samsung M31 Prime की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, जानिए कैमरा, बैटरी की जानकारी

सैमसंंग के नए फोन की कीमत हुई लीक

अमेज़न इंडिया पर इस फोन की लिस्टिंग से एक बात तो पक्की हो गई है कि इस फोन को अमेज़न पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन का बेस वेरिएंट 16,499 रुपए का है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत अभी तक पता नहीं चली है। इस फोन को खरीदने पर 3 महीने के लिए मुफ्त अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इस फोन का कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy M31 Prime के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। इस फोन में कंपनी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा देगी। इसके साथ-साथ इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। तीसरा बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आएगा और चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक फ्रंट कैमरा भी देगी जो 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आएगा।

6000 एमएएच की होगी बैटरी

इसके अलावा इस फोन को कंपनी 6000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश करने जा रही है और इसमें 15 वॉट का टाइट सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। ये फोन Samsung One UI 2.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर रन करेगा। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है, जो फेस अनलॉक के साथ आता है।

लॉन्च डेट की जानकारी नहीं

इन सभी फीचर्स के साथ इस फोन का इंतजार यूज़र्स काफी बेसब्री से कर रहे हैं। अभी तक सैमसंग कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि इस फोन को कब लॉन्च किया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung company is about to launch a new variant of a smartphone Samsung Galaxy M31 soon in the market. This new variant will be named Samsung Galaxy M31 Prime Edition. Prior to the launch of this phone, it has been teased on Amazon. Let us tell you about the price of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X