Home
News

अगले महीने Samsung के ये 3 प्रोडक्ट्स देने जा रहे दस्तक, पहले ही जान लें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S23 FE: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग अगले महीने यानि कि, अक्टूबर में अपने 3 प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है। इसका खुलासा टिप्सटर Evan Blass ने X (ट्विटर) पर किया है। इसमें स्मार्टफोन , टैब से लेकर Buds तक शामिल है। इतना ही नहीं टिप्सटर ने कंपनी की इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स की फोटोज भी शेयर किए हैं। तो चलिए आपको इस अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में सभी डिटेल्स आगे विस्तार में बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन

कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 FE को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। जिसे सैमसंग ने अमेजन पर टीज किया है। इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार इसमें कंपनी Snapdragon 8 Gen 1 या फिर Exynos 2200 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। सैमसंग ने ऑफिशियल तौर पर गैलेक्सी एस23 एफई 5जी को X पर 'The new epic coming soon' टैगलाइन के साथ इसे टीज किया है। जिसमें इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ देखा जा सकता है। जो 50MP+12MP+8MP से लैस हो सकता है। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन भी मिल सकते हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4,370mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

Samsung Galaxy S23 FE की कीमत

Samsung Galaxy S23 FE की कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज को 54,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी 59,999 रुपये में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, ये अनुमानित प्राइज है, कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की कीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। गौरतलब है कि, साल की शुरूआत फरवरी में Samsung Galaxy S23 को कंपनी ने 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था।

 अगले महीने Samsung के ये 3 प्रोडक्ट्स देने जा रहे दस्तक, यहां जानें

इन प्रोडक्ट्स की भी को सकती है एंट्री

स्मार्टफोन के साथ ही सैमसंग Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Buds FE को भी पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। टिपस्टर Evan Blas ने कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट्स की फोटोज अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर की है। जिससे इस बात का पता चला है कि, सैमसंग के ईयरबड्स में वन-वे स्पीकर के साथ 2 बाहरी माइक्रोफोन और एक इंटरनल माइक को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी इसमें नॉइज कैंसलेशन का भी सपोर्ट देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company can include Snapdragon 8 Gen 1 or Exynos 2200 processor in the Samsung Galaxy S23 FE smartphone. Samsung has officially teased the Galaxy S23 FE 5G on X with the tagline 'The new epic coming soon'.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X