Home
News

Samsung Mobile Buying Guide: भारत में सैमसंग फोन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें

अगर आप भी Samsung लवर हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल सैमसंग अलग-अलग रेंज में स्मार्टफोन लॉन्च करता है, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए जाते हैं।

लेकिन Galaxy ब्रांड के फोन खरीदने का फैसला करने से पहले आपको इसके कुछ खास कारक को जान लेना चाहिए। सैमसंग एक बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड होने के बावजूद, सैमसंग की अपनी आलोचनाएं भी हैं।

भारत में Samsung फोन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें

तो चलिए आपको हम इस आर्टिकल में कुछ खास बातें बताते हैं, जिन्हें आपको सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने से पहले जानना चाहिए।

रीसेल वैल्यू- सैमसंग के पोर्टफोलियो में हर किसी के लिए कुछ न कुछ होता है। इसके मिड रेंज डिवाइस में सबसे बड़ी बैटरी होती है, जबकि इसके फ्लैगशिप फोन में सबसे अच्छा डिस्प्ले, प्रभावशाली जूम शॉट और बेहतरीन प्रदर्शन है।

हालांकि हर डिवाइस में बहुत बढ़िया रीसेल वैल्यू नहीं होती है। Apple से इसकी तुलना इससे करें तो iPhones को रीसेल करने पर सबसे अच्छी कीमत मिलती है, लेकिन आमतौर पर सैमसंग की सीरीज के ज्यादा महंगे मॉडल ही बेहतर रीसेल वैल्यू देते हैं।

बॉक्स में चार्जर या केस शामिल नहीं- इसके अलावा नया स्मार्टफोन खरीदने के तुरंत बाद सैमसंग के कई यूजर्स को एक बड़ी निराशा का सामना करना पड़ता है, वह है चार्जर की कमी।

जबकि ज्यादातर ब्रांड अभी भी बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर के साथ फोन उपलब्धत कराते हैं, सैमसंग ने इस जरूरी एक्सेसरी को हटाने में Apple का रास्ता अपनाया। आधिकारिक कारण ई-वेस्ट को कम करना है, लेकिन सैमसंग को इससे बहुत ज़्यादा लागत में कटौती का फायदा मिलता है।

इसलिए अगर आपके पास एडाप्टर नहीं है, तो नए एडाप्टर के लिए सैमसंग को अतिरिक्त पैसे देने के लिए तैयार हो जाइए। चीनी ब्रांड अपने मिड रेंज से लेकर बजट फोन में फ्री केस भी देते हैं, जो कि सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन के साथ एक और चीज है, जो आपको नहीं मिलती। इससे कई लोगों की लागत बचती है और यह सौदा और भी आकर्षक हो जाता है।

कोई अंतर्राष्ट्रीय वारंटी नहीं- सैमसंग कोई अंतर्राष्ट्रीय वारंटी नहीं देता है। यानी कि, किसी को किसी भी आधिकारिक सर्विसिंग या मरम्मत के लिए भुगतान करना होगा। यह उन लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी हो सकती है जो यात्रा करते हैं या किसी दूसरे देश के थर्ड पार्टी विक्रेताओं से डिवाइस खरीदते हैं।

सैमसंग का वन यूआई हर किसी के लिए नहीं है- सैमसंग को बाजार में एंड्रॉइड के सबसे अच्छे कस्टम वर्जन में से एक पेश करने के लिए कहा जाता है। लेकिन इसके डिजाइन को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है।

कुछ लोगों को यह पसंद है, जबकि कुछ को नहीं। वन यूआई में सैमसंग ऐप्स के साथ कुछ ब्लोटवेयर भी हैं। जिनसे आप छुटकारा नहीं पा सकते। इसलिए अगर आप उनके महंगे स्मार्टफोन में से कोई एक भारी कीमत पर खरीद रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि यह एक ऐसा अनुभव हो जिसका आप आनंद लेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Mobile Buying Guide What To Look For When Buying Samsung Phones In India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X