Home
News

सैमसंग मोबाइल फोरम में कंपनी ने पेश की स्मार्टफोन की नई रेंज

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने यहां भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए अपनी नई और लेटेस्‍ट कंपोनेंट्स की नई रेंज का प्रदर्शन किया। दिल्‍ली में आयोजित चौथे सैमसंग मोबाइल सोल्यूशन फोरम 2018 (एसएमएसएफ) में सैमसंग ने कंपोनेंट्स समाधानों के पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया।

सैमसंग मोबाइल फोरम में कंपनी ने पेश की स्मार्टफोन की नई रेंज

सैमसंग ने अपने पोर्टफोलियो में व्यापक उत्पाद खंडों के लिए एक्सिनॉस सिस्टम-ऑन-चिप्स(एसओसी) के साथ इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) समाधानों का प्रदर्शन किया। इस फोरम में विभिन्न डिवाइसों की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए आईएसओसेल इमेज सेंसर का प्रदर्शन किया गया, जिसमें नवीनतम आईएसओसेल प्लस भी शामिल था, जो खासकर चमकीले और चटकीले रंग की गुणवत्ता वाली तस्वीरें उतारने में सक्षम है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के दक्षिणपूर्व एशिया कारोबार के उपाध्यक्ष और डिवाइस समाधान के प्रमुख हेजिन पर्क ने बताया, "नवाचार हमारी मूल ताकत है, जो हमें प्रौद्योगिकी के रूप में उन्नत समाधान पेश करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा, "हमारा दृढ़ विश्वास है कि सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयास के बिना बड़ी या छोटी कोई भी सफलता संभव नहीं है और सैमसंग सफलता की राह पर दीर्घकालिक सहयोगी बनने के लिए प्रतिबद्ध है।"

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung highlighted its latest component solutions such as Exynos Modem 5100, ISOCELL Plus image sensors and LPDDR5-based mobile DRAM
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X