जल्द सैमसंग लांच करेगा 5जी की तूफानी रफ्तार वाले स्मार्टफोन
सैमसंग ने हाल ही में 5जी वायरलेस नेटवर्क का टेस्ट किया है। 5जी यानी पांचवी पीड़ी का नेटर्वक, हालाकि दूसरे देशों के मुकाबले भारत में अभी 3जी नेटर्वक का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन काफी देशों में 4जी नेटर्वक का प्रयोग हो रहा है। अगर स्पीड की बात करें तो 3जी में आप अगर एक मूवी 10 मिनट में डाउनलोड करते हैं तो 4जी में वही मूवी 1 मिनट में डाउनलोड हो जाएगी। अगर 5जी की बात करें तो 1 मिनट में आप 10 मूवी डाउनलोड कर सकेंगे।
सैमसंग ने अपने 5जी टेस्ट में एक सेकेंड में 1 जीबी डेटा डाउनलोड करने की स्पीड पाई है जिसमें सैमसंग को काफी अच्छे नतीजे मिलें हैं। वहीं स्मार्टफोन कंपनियां भी अब 5जी नेटर्वक पर टेस्ट करने के बारे में विचार करने लगीं हैं क्योंकि वो दिन दूर नहीं जब 5जी स्मार्टफोन भी धड़ल्ले से बाजार में आने लगेंगे।
पढ़ें: ये हैं दुनियां के सबसे मजबूत गैजेट जिन्हें आप कहीं भी प्रयोग कर सकते हैं
वैसे 5जी नेटवर्क 2020 से पहले तो लांच नहीं होने वाली, रही बात भारत में लॉन्च होने की तो यहां तो अभी 3जी ही पूरी तरह से लोगों के पास नहीं पहुंची है, इसके बाद 4जी की बात करेंगे हालाकि कुछ शहरों में 4जी नेटर्वक शुरु किया गया है लेकिन उसकी पहुंच काफी कम लोगों तक है। 5जी को आने में तो अभी काफी वक्त लगेगा।
लेकिन हम आपको सैमसंग के कुछ कांसेप्ट फोन दिखाते हैं जिनमें भविष्य में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा।
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones
samsung 5G future phones


Click it and Unblock the Notifications