Home
News

सैमसंग की नई "Pick n’ Drop" सर्विस, घर बैठे ठीक कराएं अपना स्‍मार्टफोन

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने इंडियन यूजर्स के लिए एक नई सर्विस पेश की है। जिसके तहत यूजर्स को मोबाइल रिपेयरिंग के लिए पिक-अप और ड्रॉप सर्विस मिलेगी। भारत में बढ़ते कोरोना को संक्रमण को देखते हुए कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है ताकि ग्राहक बिना किसी के कॉन्टेक्ट में आए अपना फोन रिपेयर करा सकें।

सैमसंग की नई 'Pick n’ Drop' सर्विस, घर बैठे ठीक कराएं अपना स्‍मार्टफोन

अगर आप सैमसंग सर्विस पर जाकर मोबाइल डिवाइस देते हैं और रिपयरिंग के बाद उसकी होम डिलीवरी चाहते हैं तो इसके लिए आपको ड्रॉप ओन्ली सर्विस ऑप्ट करनी होगी।

इन शहरों में सैमसंग ने शुरू की सर्विस-

बता दें कि सैमसंग ने अपनी इस सर्विस को 46 शहरों में शुरू किया है। इसमें मुख्य तौर पर दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बंगलूरू, अहमदाबाद, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, चंडीगढ़ विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम शामिल हैं। यह सेवा इन शहरों के नगरपालिका क्षेत्र की सीमा में आने वाले नॉन कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित क्षेत्रों के प्रदान की जाएगी। कर्फ्यू नियमों का पालन करते हुए ग्राहकों को सर्विस दी जाएगी।

ये स्मार्टफोन होंगे रिपेयर-

इस सर्विस का फायदा लेने के लिए आप अपने गैलेक्सी A, गैलेक्सी M, गैलेक्सी S, गैलेक्सी F, गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी फोल्ड सीरीज के स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आप पिक एंड ड्रॉप के लिए 199 रुपए और ड्रॉप ओन्ली सर्विस के लिए 99 रुपए का पेमेंट करना होगा। आप किसी भी डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। आपकी सर्विस को कॉन्टेक्टलैस बनाने के लिए व्हाट्सऐप, रिमोट सपोर्ट, लाइव चैट, कॉल सेंटर

कॉल सेंटर के जरिए टेक्नीकल सपोर्ट जैसे ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कस्टमर्स सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर डू-इट-योर सेल्फ वीडियो का ऑप्शन भी सिलेक्ट कर सकते हैं।

कॉन्टेक्टलैस सेवाएं-

व्हाट्सएप सपोर्ट: इसके लिए 1800-5-सैमसंग (1800-5-7267864) पर एक मैसेज भेजें। ऐसा करने सेइस सर्विस के लिए आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। व्हाट्सएप पर, आप टेक्नीकल सपोर्ट के साथ, सर्विस सेंटर्स की लोकेशन, रिपेयर की स्थिति, नए ऑफ़र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा 24x7 एवेलेबल है।

रिमोट सपोर्ट: सैमसंग कॉल सेंटर एजेंट ग्राहक के गैलेक्सी स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट के माध्यम से दूर बैठे ही मदद कर सकेंगे। ये पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा।

लाइव चैट: ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट www.samsung.com/in/support पर जाकर लाइव चैट कर सकते हैं। यहां आपके किसी भी सवाल का जवाब तुरंत मिल जाएगा।

कॉल सेंटर के माध्यम से तकनीकी सहायता: कॉल सेंटर के एक्सपर्ट एक्जिक्यूटिव कॉल पर ही आपका टेक्नीकल समस्या का समाधान कर देंगे।

सैमसंग मेंबर्स एप: बता दें कि 'सैमसंग मेंबर्स' के दस मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। यह यूजर्स को लाइव चैट, सर्विस के लिए रिक्वेस्ट करने, रिपेयर की प्रगति को जानने, रिमोट सपोर्ट प्राप्त करने और फोन डायग्नोस्टिक्स प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The pick-up and drop service program is provided by Samsung India Electronics Pvt. Ltd. at its sole discretion for In Warranty as well as Out Of Warranty products. select Samsung Mobile Phones and Tablets being A series, M series, S series, Note series and all Tab and Fold series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X