Home
News

Samsung के नए टीवी में आया कमाल का फीचर, स्क्रीन में दिखाए व्यंजन की रेसिपी सीधा टीवी पर

क्या आपने कभी टेलीविजन (TV) पर दिखाए गए लजीज व्यंजन देखकर उन्हें घर पर बनाने का सोचा है, अब 2025 Samsung टीवी के साथ आपका यह सपना साकार हो सकता है! चाहें वह 'बिग नाइट' का इल टिम्पानो हो या 'जूली एंड जूलिया' का बीफ बोर्गिगनन अब आप इन सभी व्यंजनों को आसानी से अपने किचन में भी बना सकते हैं। स्मार्ट टेक्नोलॉजी और शानदार विजुअल्स के साथ सैमसंग टीवी खाना पकाने का अनुभव और मजेदार और आसान बना देगा।

दरअसल सैमसंग ने CES 2025 इवेंट में अपनी नई फैसलिटी सैमसंग फूड पेश की है, जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आपके स्क्रीन पर व्यंजन की पहचान करती है और उसके लिए स्वादिष्ट रेसिपी शेयर करती है। यह सेवा पहले से ही सैमसंग द्वारा 2019 में व्हिस्क ऐप को अधिग्रहित करने और 2023 में इसे सैमसंग फूड के रुप में रीब्रांड करने के बाद और भी स्मार्ट हो गई है।

Samsung का स्मार्ट AI स्क्रीन,  जो खानें की पहचान कर शेयर कर

सैंमसंग फूड ऐप अब iOS और Android पर उपलब्ध है और इसमें भोजन प्लान, AI-निर्देशित खाना पकाने के निर्देश जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा $7 मंथली के प्रीमियम शुल्क पर यह ऐप आपकी इमेज के आधार पर कस्टम व्यंजन सुझाव भी प्रदान करता है।

सैमसंग फूड का टीवी वर्जन भले ही मोबाइल ऐप के मुकाबले थोड़ा सीमित हो, लेकिन यह फिर भी जो देखता है के आधार पर स्वादिष्ट रेसिपी की सिफारिश करता है। इसके अलावा यह सैमसंग फूड ऐप के जरिए आपके किराने और टेकआउट ऑर्डर की स्थिति भी ट्रैक करता है।

सैमसंग ने अपनी प्रेस रिलीज में ऐप की एक और शानदार फैसलिटी को बताया है, जो आपके फ्रिज की सामग्री के आधार पर शॉपिंग लिस्ट बनाने में मदद करती है। इसे आखिर AI सूस शेफ के रूप में पेश किया गया है, जो आपके किचन को स्मार्ट और सुविधाजनक बनाता है।

सैमसंग फूड की स्क्रीन इमेज को रेसिपी में बदलने की क्षमता दिलचस्प है, लेकिन इसके दावों की सटीकता का परीक्षण अभी बाकी हैष साइडशेफ जैसे ऐप्स और चैटजीपीटी जैसे AI टूल्स भी कभी-कभी सही परिणाम नहीं देते। इन चुनौतियों के बाद अगर आप 'द ग्रेट ब्रिटिश बेक ऑफ' जैसे शो से प्रेरित होकर व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो ये ऐप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

सैमसंग अपने आगामी QN90F, QN80F और QN70F मॉडल्स में AI आधारित रेसिपी सुविधा शामिल करने की योजना बना रहा है। हालांकि, यह सुविधा रेसिपी बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन यह आपके लिए खाना नहीं बनाएगी। ऐसे लोग जिन्गें खाना बनाना कठिन या समय लेने वाला लगता है, उनके लिए यह एक सीमा हो सकती है।

लासे वेगास में आयोजित वार्षिक CES 2025 सम्मेलन में Nvidia, Sony और Toyota जैसी प्रमुख कंपनियों ने विभिन्न उपभोक्ता टेक्नोलॉजी नवाचारों का प्रदर्शन किया। इन घोषणाओं में सैमसंग की नई पेशकश भी शामिल है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए घर पर खाना पकाने के अनुभव को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखती है।

सैमसंग का नया खाना पकाने से संबंधित इनोवेशन घरेलू रसोइयों के लिए एक रोमांचक अवसर प्रदान करता है, लेकिन इसकी प्रभावशीइनोवेशन लता अभी भी स्पष्ट नहीं हुई है। CES 2025 जैसे आयोजनों में तकनीकी विकास जारी है, और उपभोक्ता फ्यूचर में ऐसे और इनोवेशन की उम्मीद कर सकते हैं, जो रोजाना के कामों को आसान बनाएं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X