सैमसंग लाया Smart Utsav ऑफर, गैलेक्सी स्मार्टफोन जीतने का मौका
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Smart Utsav सेल पेश की है। इस सेल में सैमसंग के प्रॉडक्ट्स खऱीदने पर कस्टमर्स को खास ऑफर दिए जाएंगे। कंपनी गैलेक्सी स्मार्टफोन्स से लेकर टीवी, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव, एसी और वाशिंग मशीन जैसे प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। साथ ही इन प्रॉडक्ट को खरीदने पर कस्टमर्स गैलेक्सी स्मार्टफोन भी फ्री मिल सकता है। इस बंपर डिस्काउंट ऑफर का फायदा ग्राहक 22 अक्टूबर 2017 तक उठा सकते हैं।

फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है और सभी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट्स और ऑफर्स के साथ सेल का आयोजन कर रही हैं। त्योहार के सीजन में सैमसंग भी अपने प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट्स और वारंटी के साथ इंडिया में अपना विस्तार कर रहा है।
ये हैं ऑफर्स-
सैमसंग के चुनिंदा प्रोडक्ट पर Flexi EMI Scheme, Long Term Tenure schemes और Zero down payment schemes उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही कस्टमर्स सैमसंग प्रोडक्ट SBI डेबिट कार्ड से लेते है, तो उन्हें अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर किया जाएगा। वहीं, SBI के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ऑप्शन सेलेक्ट करते है, तो अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। इन सबके अलावा कंपनी ग्राहकों को गैलेक्सी स्मार्टफोन जीतने का मौका भी दे रही है।
स्मार्टफोन-
सैमसंग लोगों के बीच अपने स्मार्टफोन को पहुंचाना चाहती है, कंपनी ने इसी के चलते स्मार्टफोन जीतने का ऑफर रखा है। इस सेल में कोई भी बढ़ा होम अपलाइंस प्रॉडक्ट खरीदने पर Galaxy S8+, Galaxy J5 Prime, J2 Pro जैसे स्मार्टफोन आपको फ्री मिल सकते हैं।
टेलीविजन-
सैमसंग की QLED टीवी खरीदने पर आपको Galaxy S8 Plus (128जीबी) स्मार्टफोन फ्री मिल सकता है। इसके साथ ही टीवी पर आपको स्टाइलिश नो-गैप वॉल माउंट 10,000 रुपए और 10 साल के लिए No Screen Burn-in वारंटी मिलेगी। इसके अलावा सैमसंग के UHD TV और Curved TV के प्रीमियम सेगमेंट में 23,990 रुपए कीमत वाला साउंडबार फ्री मिलेगा। फ्री 2.1 चैनल मल्टीमीडिया स्पीकर, 2 साल की वारंटी और 2 महीने तक के लिए एयरटेल डिजीटल टीवी, डीश टीवी और SunDirect के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।
रेफ्रिजरेटर और माइक्रोवेव-
सैमसंग साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर खरीदने पर Galaxy J5 Prime या Galaxy J2 Pro फ्री मिल सकता है। सैमसंग माइक्रोवेव के साथ Borosil Tea Set मिलेगा, जबकि Convection ovens के साथ cooking kit दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग Convection ovens पर अतिरिक्त 4 साल Magnetron वारंटी दी जाएगी।
वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर-
सैमसंग AddWash और FlexWash वॉशिंग मशीन पर Galaxy J5 Prime फ्री दे रही है। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा वॉशिंग मशीन पर कैशबैक भी दिया जाएगा। सैमसंग ने फ्री में एयर कंडीशनर या विस्तारित वारंटी या 5,000 रुपए तक का कैशबैक ऑफर भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








