खुशखबरी! बदलने वाला है फोन चलाने का अंदाज, Samsung One UI 7 अपडेट आज हो रहा रिलीज
Samsung One UI 7 अपडेट आज रोलआउट होने वाला है। अपडेट में कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे। इसमें एआई टूल, रिवैम्प्ड होम स्क्रीन और पहले से बेहतर यूआई डिजाइन मिलेगा। इस अपडेट के बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस मजेदार हो जाएगा। सैमसंग का नया वन यूआई 7 अपडेट आखिरकार पुराने गैलेक्सी डिवाइसों के लिए आ रहा है, जिसमें पिछले साल का फ्लैगशिप गैलेक्सी एस24 लाइनअप और गैलेक्सी जेड फ्लिप और फोल्ड सीरीज शामिल हैं।
नया अपडेट हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी A56 और A26 के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है। एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह अपडेट अपने साथ कई नए एआई फीचर्स और यूआई को आसान बनाने के लिए एक बेहतरीन डिजाइन ओवरहॉल लेकर आने वाला है। अपडेट किन डिवाइस के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसे इंस्टॉल करने का प्रोसेस क्या है। सब यहां इस अपडेट के बारे में बताने वाले हैं।

One UI 7 रिलीज डेट
One UI 7 (Samsung One UI 7) आज 7 अप्रैल से सभी एलिजिबल डिवाइस पर रोलआउट होना शुरू हो जाएगा, यह अपडेट अन्य डिवाइस से पहले गैलेक्सी S और Z सीरीज में आने की संभावना है। One UI 7 के स्टेबल बिल्ड के रिलीज होने से पहले सैमसंग ने मार्च में एक बीटा वर्जन भी रिलीज किया था।
कैसे करें डाउनलोड?
नया One UI 7 अपडेट डाउनलोड करने के लिए सेटिंग्स में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें, फिर डाउनलोड और इंस्टॉल पर क्लिक करें। एक बार जब अपडेट आपके डिवाइस पर रोल आउट हो जाता है, तो आपको इसे डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाना चाहिए।
प्रो टिप- अपडेट इंस्टॉल करने पहले से देखे लें कि आपकी बैटरी चार्ज होनी चाहिए। फोन वाई-फाई के साथ कनेक्ट होना चाहिए
एलिजिबल डिवाइस
- Galaxy S24, S24+, S24 Ultra
- Galaxy S24 FE
- Galaxy S23, S23+, S23 Ultra
- Galaxy S23 FE
- Galaxy Z Fold 6, Z Flip 6
- Galaxy Z Fold 5, Z Flip 5
- Galaxy Tab S10 और Tab S9 series
- Galaxy A55
One UI 7 फीचर्स
AI फीचर्स
एपल की तरह सैमसंग भी One UI 7 के साथ राइटिंग टूल्स के लिए सपोर्ट जोड़ रहा है, जो यूजर्स को कंटेंट समराइज करने, स्पेलिंग और ग्रामर चेक करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, सैमसंग अंग्रेजी (भारत) और हिंदी सहित 20 भाषाओं में कॉल ट्रांसक्रिप्ट के लिए सपोर्ट भी जोड़ रहा है।
इसके अलावा, ऑडियो इरेजर एक नॉइज रिमूवल फंक्शन प्रदान करता है। सैमसंग ने One UI 7 के भीतर गूगल जैमिनी के इंटीग्रेशन को बढ़ाया है। ऑडियो इरेजर नॉइज रिमूवेबल फंक्शन मिलता है, जो वीडियो में से अनवांटेड साउंड को रिमूव करने की क्षमता रखता है।
दोबारा से डिजाइन हुई होम स्क्रीन
नए One UI 7 में दोबारा से डिजाइन हुई होम स्क्रीन, बेहतर विजेट और अपडेट की गई लॉक स्क्रीन भी शामिल है, जिससे यूजर्स अपने डिवाइस को बेहतर तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं। कैमरा एप्लिकेशन को क्लियर लेआउट के लिए रिकॉग्नाइज्ड कंट्रोल के साथ ओवरहॉल किया गया है।
नाउ बार
सैमसंग ने लॉक स्क्रीन पर एपल के डायनेमिक आइलैंड जैसा एक नया टूल जोड़ा है, जिसे नाउ बार कहा जाता है जो यूजर्स को अपने डिवाइस को अनलॉक किए बिना इंटरप्रिटर, म्यूजिक प्लेयर और स्टॉप वॉच जैसे अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप को एक्सेस करने की परमिशन देता है।
बेहतर UI
सैमसंग ने नए अपडेट के साथ अपने UI को नए एनिमेशन जोड़कर और आइकन को फिर से डिजाइन करके यूजर्स को सरप्राइज दिया है। One UI 7 स्टेबल अपडेट के बाद एक्सपीरियंस स्मूथ और फास्ट हो गया है। सैमसंग ने अपडेट में कई सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन जोड़े हैं। अब आपके वॉलपेपर का कलर नोटिफिकेशन ट्रे और होमस्क्रीन आइकन से मैच कर सकता है।
सैमसंग का नया One UI 7 अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा। आप सेटिंग में जाकर अपडेट के बारे में पता कर सकते हैं और अपडेट दिखाई दे तो उसे इंस्टॉल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








