सैमसंग यूजर्स के मजे ही मजे! One UI 7 अपडेट जल्द होगा रिलीज; मिलेंगे एआई फीचर्स
सैमसंग के One UI 7 अपडेट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब कंपनी ने अपडेट के रिलीज की तारीख कन्फर्म कर दी है। कंपनी के अनुसार, एलिजिबल गैलेक्सी डिवाइस अगले महीने से इस अपडेट को एक्सेस कर सकेंगे।
इस अपडेट को कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। One UI 7 बीटा प्रोग्राम पर फोकस करते हुए जारी किए गए एक प्रेस नोट में, दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता ने इसके बारे में और कई डिटेल रिवील की है।

बीटा प्रोग्राम किन डिवाइसेस को मिलेगा सबसे पहले?
बीटा प्रोग्राम सबसे पहले Galaxy Z Fold6 और Z Flip6 यूजर्स के लिए भारत, कोरिया, यूके और यूएस में गुरुवार 6 मार्च से अवेलेबल होगा। इसके बाद इस महीने के भीतर ही यह अपडेट गैलेक्सी S23 सीरीज, Tab S10 सीरीज और A55 स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया जाएगा।
कंपनी के बयान के अनुसार, One UI 7 का आधिकारिक अपडेट अप्रैल के भीतर सभी एलिजिबल डिवाइसेस के लिए जारी कर दिया जाएगा।
One UI 7 में क्या है खास?
One UI 7 सैमसंग का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन है, जो एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड है। इसमें कई एआई फीचर्स दिए गए हैं।
- एक नया इंटरफेस एलिमेंट
- रिवैम्प्ड कैमरा इंटरफेस
- वर्टिकल ऐप ड्रॉअर
- बैटरी चार्जिंग लिमिट सेटिंग्स
- Rounded AI एलिमेंट्स
- एडवांस्ड राइटिंग टूल्स
साथ ही, इस प्रोग्राम में कॉलिंग फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। अब यूजर्स 20 भाषाओं में कॉल ट्रांसक्रिप्शन का लाभ उठा सकेंगे, जो कॉल रिकॉर्डिंग चालू होने पर ट्रांसक्रिप्टेड बातचीत तक पहुंच की सुविधा देगा।
Galaxy A सीरीज के लिए Awesome Intelligence
One UI 7 की रिलीज टाइमलाइन की घोषणा कुछ दिनों बाद आई है। जब सैमसंग ने अपने Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन्स के लिए AI अपग्रेड्स की शुरुआत की थी। कंपनी ने ऑसम इंटेलिजेंस के रूप में एआई-पावर्ड फीचर्स को इन डिवाइसेस में इंटीग्रेट किया है, जिसका मकसद यूजर्स को सिक्योर, विश्वसनीय और मजेदार मोबाइल एक्सपीरियंस देना है।
Awesome Intelligence को A सीरीज डिवाइसेस के लिए एक्सक्लूसिवली डिजाइन किया गया है। कुल मिलाकर, One UI 7 का अपडेट एआई-बेस्ड फीचर्स और नए इंटरफेस एलिमेंट्स के साथ सैमसंग यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








