Home
News

खुशी से झूम उठेंगे सैमसंग यूजर्स! जल्द आ रहा One UI 7 अपडेट; फोन चलाने का बदलेगा अंदाज

Samsung One UI 7 अपडेट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस अपडेट को कंपनी कई कमाल के फीचर्स के साथ लेकर आ रही है। एंड्रॉइड 15 बेस्ड वन यूआई 7 अपडेट के साथ मल्टीटास्किंग, नेविगेशन और परफॉर्मेंस में सुधार होगा, साथ ही यूजर्स का फोन चलाने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा।

सैमसंग इस अपडेट को अपने फ्लैगशिप और पुराने मॉडलों के लिए रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है। आइए जानते हैं अपडेट की रिलीज टाइमलाइन और एक्सपेक्टेड फीचर्स के बारे में।

Samsung यूजर्स को जल्द मिलेगा One UI 7 अपडेट

वन यूआई 7 अपडेट रिलीज टाइमलाइन

लीक के अनुसार, सैमसंग 18 अप्रैल 2025 से वन यूआई 7 अपडेट का रोलआउट शुरू करेगा। पहले बैच में गैलेक्सी S24, S24+, S24 अल्ट्रा, S24 FE,गैलेक्सी Z फ्लिप 6 और गैलेक्सी Z फोल्ड 6 जैसे स्मार्टफोन के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा।

इसके बाद 25 अप्रैल 2025 को गैलेक्सी S23, S23+, S23 अल्ट्रा, गैलेक्सी Z फ्लिप 5, Z फोल्ड 5 और गैलेक्सी A54 स्मार्टफोन यूजर्स को नया अपडेट मिलेगा।

16 मई 2025 तक कंपनी गैलेक्सी S23 FE, गैलेक्सी S22 सीरीज, गैलेक्सी Z फ्लिप 4, Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी A सीरीज के A34, A33, A53 स्मार्टफोन के लिए अपडेट को रोलआउट कर देगी।

आखिर में 23 मई 2025 को गैलेक्सी S21 सीरीज, गैलेक्सी Z फ्लिप 3 और गैलेक्सी Z फोल्ड 3 को अपडेट मिलेगा।

फोल्डेबल फोन के लिए बीटा टेस्टिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग ने फोल्डेबल डिवाइसों पर वन यूआई 7 की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टिप्स्टर तरुण वत्स ने हाल ही में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 के लिए बीटा वर्जन सैमसंग के इंटरनल सर्वर पर देखे हैं। इसके अलावा, सैमसंग के वन यूआई बीटा प्रोग्राम फोरम में इन डिवाइसों को लिस्ट किया गया है, जो बीटा रिलीज के नजदीक होने का संकेत देता है।

वन यूआई 7 में क्या है नया?

  • सैमसंग वन यूआई 7 के साथ बड़े परफॉर्मेंस अपग्रेड का वादा कर रहा है, खासकर फोल्डेबल फोन के लिए।
  • अपडेट में बेहतर मल्टीटास्किंग सुविधाएं मिलेंगी, जो फोल्डेबल फोन पर प्रोडक्टिविटी बढ़ाएंगी।
  • सीमलैस नेविगेशन के लिए आसान इंटरफेस।
  • बैटरी लाइफ और स्पीड बढ़ाने के लिए परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन मिलेगा।
 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung One UI 7 Update Release Timeline and Eligible Devices all you need to know
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X