Home
News

Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए One UI 9 बीटा टेस्टिंग शुरू, Android 17 पर आधारित होगा नया अपडेट: रिपोर्ट

Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने One UI 8.5 (Android 16) दिया था। हालांकि यह अपडेट अभी तक पुराने Galaxy फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक पूरी तरह नहीं पहुंचा है, लेकिन इसी बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि कंपनी अब Galaxy S26 Ultra के लिए One UI 9 की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के सर्वर पर One UI 9 का पहला इंटरनल टेस्ट बिल्ड देखा गया है। टिप्स्टर Tarun Vats ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9 का टेस्ट बिल्ड कंपनी के सर्वर पर स्पॉट हुआ है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए One UI 9 बीटा टेस्टिंग शुरू

बताया जा रहा है कि यह बिल्ड S948BXXU1BZC5, S948BOXM1BZC5 और S948BXXU1BZC5 जैसे वर्जन नंबर के साथ देखा गया है। टेक वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 9 के एक टेस्टिंग वर्जन को डाउनलोड भी किया गया है, जिसमें कुछ छोटे विजुअल बदलाव देखने को मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्विक सेटिंग्स में कुछ कंट्रोल बड़े किए गए हैं, जिससे यूजर इंटरफेस पहले से ज्यादा आसान हो सकता है।

कब आएगा One UI 9 अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार, Android 17 पर आधारित One UI 9 का पब्लिक बीटा मई के आखिर या जून की शुरुआत में जारी हो सकता है। वहीं इसका स्टेबल अपडेट सितंबर के आसपास रोलआउट होने की उम्मीद है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि Samsung अपने आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को One UI 9 के साथ लॉन्च कर सकता है।

One UI 8.5 में क्या मिलता है?

Samsung ने One UI 8.5 को सबसे पहले Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के साथ पेश किया था। इस अपडेट में कंपनी ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें शामिल हैं:

नए AI फीचर्स

  • रिफ्रेश डिजाइन
  • एडवांस सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स
  • अपग्रेडेड Photo Assist
  • Now Nudge फीचर
  • Quick Panel को ज्यादा कस्टमाइज करने का विकल्प

रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 8.5 का स्टेबल अपडेट जल्द ही Galaxy S25 सीरीज से शुरू हो सकता है, जिसके बाद इसे दूसरे Galaxy डिवाइस में भी रोलआउट किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X