Home
News

कोविड-19 से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सैमसंग लांच कर सकती है किफायती 5जी फोन्स

By Gizbot Bureau

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग नए 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण होने वाले नुकसान से उबरने के लिए शेष वर्ष भर में सस्ते 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की कंपनी की योजना है।

कोविड-19 से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सैमसंग लांच  कर सकती है किफायती 5जी फोन्स

कंपनी पहले ही गैलेक्सी ए51 5जी और गैलेक्सी ए71 5जी के रूप में अपने दो सस्ते किफायती 5जी स्मार्टफोन पेश कर चुकी है।

पढ़ें: रियलमी नारजो 10 सीरीज का लॉन्च फिर टला

गिज्मो चाइना की माने तो उम्मीद के अनुसार, जिन देशों में भी 5जी नेटवर्क चल रहे हैं, वहां स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने इन मॉडल्स और अन्य अपकमिंग अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी और गैलेक्सी ए71 5जी की कीमत क्रमश: 499.99 और 599.99 अमेरिकी डॉलर होगी।

GizmoChina के अनुसार कोरियन स्‍मार्टफोन मेकर उन सभी देशों में पेश करेगी जहां पर 5जी नेटर्वक उपलब्‍ध है।

सैमसंग गैलेक्‍सी A51 5G में दिए गए फीचर्स

- 6.5 इंच की एमोल्‍ड स्‍क्रीन
- एंड्रायड क्‍यू ऑपरेटिंग सिस्‍टम
- ऑक्‍टाकोर ड्युल कोर कार्टेक्‍स ए 77 प्रोसेसर
- 6 जीबी रैम
- 128 जीबी इंटरनल मैमोरी
- 32 MP सेल्‍फी कैमरा
- 48+12+5+5 मेगापिक्‍सल मेन कैमरा
- 4500 एमएएच बैटरी

सैमसंग गैलेक्‍सी A71 5G में दिए गए फीचर्स

- 6.70 इंच की स्‍क्रीन
- ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर
- 64+12+5+5 मेगापिक्‍सल मेन कैमरा
- 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा
- 8 जीबी रैम
- 128 जीबी इंटरनल मैमोरी
- 4500 एमएएच बैटरी

 
Best Mobiles in India

English summary
South Korean tech giant Samsung is planning to launch a new number of affordable 5G smartphones throughout the remaining year to recover from the losses caused due to COVID-19 pandemic.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X