Home
News

Samsung के भारत में दो Power Bank लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशंस व उपलब्धता

Samsung ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए 10,000mAh और 20000mAh बैटरी वाले दो पावर बैंक (samsung power bank) लॉन्च किए हैं। कंपनी का 10,000mAh पावर बैंक 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह स्टैंडर्ड (7.5W) पर बेस्ड वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन के साथ आ रहा है।

वहीं 20000mAh बैटरी वाले पावर बैंक को 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। तो चलिए आपको आगे सैमसंग के लेटेस्ट पावर बैक की कीमत व स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung के भारत में दो Power Bank लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशंस

Samsung Power Bank की भारत में कीमत - Samsung Power Bank के 10000mAh की कीमत 3,499 रुपये तय की गई है। जबकि, 20000mAh की कीमत 4,299 रुपये है।

अगर आप भी सैमसंग के नए पावर बैंक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Samsung का यह पावर बैंक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन के साथ कुछ चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए है। जिसे ग्राहक बेज कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Samsung के भारत में दो Power Bank लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशंस

Samsung Power Bank के स्पेसिफिकेशंस- Samsung के 10000mAh पावर बैंक की बात करें तो यह 25W तक वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। जिसमें आपको ड्यूल पोर्ट चार्जिंग कैपेसिटी मिलेगी।

यानी कि, इससे यूजर एक साथ दो डिवाइसेस चार्ज कर सकता है। Samsung का कहना है कि, पावर बैंक स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, बड्स और डिजिटल डिवाइस के साथ कई अन्य डिवाइसेज का भी सपोर्ट करने में सक्षम है।

Samsung के भारत में दो Power Bank लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशंस

10000mAh बैटरी वाला पावर बैंक QI-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। वहीं अगर बात Samsung के 20,000mAh पावर बैंक की करें तो ये 45W तक सुपर-फास्ट 2.0 चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आ रहा है। जिसमें तीन यूएसबी-सी पोर्ट दिए गए हैं, यानी कि, इस पावर बैंक से आप एक साथ 3 डिवाइसेस चार्ज कर सकते हैं।

इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, यह है कि पावर बैंक 45W तक वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है। बता दें, पावर बैंक 45W के आउटपुट पर सिर्फ एक डिवाइस को चार्ज कर सकता है।

अगर आप इस पावर बैंक से एक साथ 3 डिवाइसेज को चार्ज करते हैं, तो आउटपुट एक्सटेंड हो जाता है। Samsung की मानें तो स्मार्टफोन के अलावा, पावर बैंक हेडफोन, गेमिंग कंसोल, कैमरा और कुछ सेलेक्टेड लैपटॉप को चार्ज करने में सक्षम है। सैमसंग का कहना है कि, 20,000mAh पावर बैंक हाई क्वालिटी वाली लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल करके लो करंट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Power Bank with 20000mah 10000mah battery launched in India know price specs and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X