Home
News

ऐसा होगा Samsung का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, लीक हुईं तस्वीरें

By Neha Kashyap

पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द ही नई तकनीक के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हाल ही में सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन की लीक तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें फोन की फोल्ड डिसप्ल को देखा जा सकता है। कंपनी काफी समय से इस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है और सैमसंग ने इस साल के आखिर तक पेश कर सकती है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की तस्वीरें Project V कोडनेम के साथ सामने आई हैं।

ऐसा होगा Samsung का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, लीक हुईं तस्वीरें

लीक हुई तस्वीरों में देख सकते हैं कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बीच से मुड़नेवाली डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन की बॉडी मैटेलिक मटेरियल की है और इसका बेस थिक और टॉप पार्ट पतला है। फोन में साइड बैजल के अलावा फिजिकल बटन भी नजर आ रहा है। ये फोल्डेबल फोन फोल्डेबल फोन को प्रोजेक्ट वी और SM-G929F मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि सैमसंग अपना फोल्डेबल फोन अगले साल बार्सलोना में आयोजित एमडब्ल्यूसी 2019 इवेंट तक लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट में इस फोन की कीमत भी सामने आई है, जो 1,25,000 रुपए करीब बताई गई है।

ये नोटबुक या डायरी की तरह दिखेगा। कुछ समय पहले सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि सैमसंग के मॉडल नंबर SM-G888N0 को नेशनल रेडियो रिसर्च एजेंसी (NRRA) द्वारा साउथ कोरिया में सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। अब लिस्ट हुआ मॉडल नंबर अलग है।

तब सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल कारोबार के अध्यक्ष Koh Dong-jin ने कहा था कि कंपनी 2018 तक बेंडेबल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन को रिलीज करने की ओर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अगले साल अपने 'Galaxy Note' ब्रांड के तहत एक पोर्टेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने का लक्ष्य रख कर चल रही है।

कोह डॉन्ग जिन के बयान के बाद से रूमर्स तेज हो गए हैं कि सैमसंग का अगला स्मार्टफोन फोल्डेबल हो सकता है। रूमर्स की मानें तो, सैमसंग Galaxy X1 और Galaxy X1 Plus फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। नई जानकारी के मुताबिक, कंपनी को इस फोन के लिए अब NRRA द्वारा सर्टिफिकेशन मिलने के बाद ये फोन साल 2019 में पेश किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Project V Foldable Smartphone Spotted in Leaked Images and it could be launch in Q4 2018 or Q1 2019.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X