सैमसंग Happy Hours सेल शुरू, गैलेक्सी स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
साउथ कोरिया की पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग अपने भारतीय यूजर्स के लिए दिसंबर महीने में कई सेल का आयोजन कर चुकी है। सैमसंग 12 दिसंबर को पहली 'Happy Hours' सेल का आयोजन किया था। अब सैमसंग एक बार फिर आज 19 दिसंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर सैमसंग Happy Hours सेल पेश करने जा रही है। ये सेल सिर्फ दो घंटे चलेगी जो दोपहर 12 बजे शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस सेल में सैमसंग के गैलेक्सी स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और कई ऑफर्स मिलेंगे।

अगर आप अमेजन इंडिया पर शुरू होने जा रही सैमसंग हैप्पी आवर्स सेल में अपने लिए गैलेक्सी स्मार्टफोन पर ग्रेट डील लेना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि ये सेल सिर्फ दो घंटे ही चलेगी। अमेजन इंडिया के अलावा सैमसंग Happy Hour सेल सैमसंग E-Store पर शुरू हो रही है। आप अमेजन इंडिया के अलावा सैमसंग के ईस्टोर से भी खरीदारी कर सकते हैं।
इस सेल में ग्राहक कई स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील पा सकते हैं। इस सेल में Samsung Galaxy On7 Pro, Samsung Galaxy s7, Galaxy On Nxt, Galaxy A5 (2017), Galaxy C7 Pro, Galaxy On5 जैसे कई स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलेंगे। इस सेल में फ्लेट डिस्काउंट के अलावारिलायंस जियो की ओर से 90GB एडिशनल 4G डेटा दिया जाएगा।
बता दें कि अमेजन इंडिया की हैप्पी आवर्स सेल के अलावा ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर No.1 Mi Fan Sale का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल में Redmi note 4, mi max 2, Redmi 5a और Mi A1 जैसे Mi स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








