सैमसंग शॉप एनिवर्सरी सेल, अब मिलेगा बंपर डिस्काउंट
सैमसंग अपने ग्राहकों को खुश करने मूड में है, यही कारण है कि कंपनी शानदार डील्स के साथ सैमसंग शॉप एनिवर्सरी सेल मना रही है. इस सेल में कंपनी अपने स्मार्टफोन दिस्क्पुन्त भी दे रही है. यह डिस्काउंट सैमसंग के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 + पर भी है.

सैमसंग ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी कि कंपनी अपनी एनिवर्सरी सेल आयोजित करेगी जो कि 25 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी. इस सेल में कंपनी न केवल स्मार्टफोन बल्कि वायरलेस इयरबड्स पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

सैमसंग अपनी इस सेल में फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8+ का 4जीबी रैम वैरिएंट 60,900 रुपए में दे रही है जबकि गैलेक्सी एस8 की कीमत 53,900 रुपए कर दी गई है. इसके अलावा कंपनी इन हैंडसेट की खरीद HDFC बैंक के क्रेडिट के जरिए करने पर 4000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है.

मिड रेंज में कंपनी के कई ऑफर शामिल हैं, जिनमें सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स 1,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 15,900 रुपए में मिल रहा है. वहीँ गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट 2,000 रुपए के डिस्काउंट पर मौजूद है, इसकी कीमत अब सेल के दौरान 13,900 रुपए कर दी गई है. ICICI बैंक क्रेडिट पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त ऑफ मिलेगा. बजट रेंज में अन्य स्मार्टफोन जैसे गैलेक्सी ऑन7 और गैलेक्सी ऑन5 प्रो पर डिस्काउंट है जिसके बाद इनकी कीमत 7,200 और 7,490 रुपए से कम होकर क्रमशः 6,590 रुपए और 6,490 रुपए कर दी गई है.
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications