Home
News

सैमसंग बनाएगी किताब की तरह मुड़ने वाला स्मार्टफोन

By Rahul

दक्षिण कोरिया की विशाल इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग के मुड़ने वाले स्मार्टफोन तकनीक के पेटेंट आवेदन को यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने मंजूरी दे दी है। इस तकनीक के प्रयोग से स्मार्टफोन में होलोग्राम और प्रोजेक्टर जैसे फीचर जोड़े जा सकते हैं।

पढ़ें: इससे अच्‍छे सेल्‍फी फोन नहीं मिलेंगे, ये हैं 10 बेस्‍ट सेल्‍फी स्‍मार्टफोन

इसके साथ ही कंपनी ने मुड़ने वाले स्मार्टफोन तकनीक के पेटेंट में एक और कामयाबी हासिल कर ली है। कंपनी के पास इस नई तकनीक संबंधी कई पेटेंट पहले से ही है। उबेरगिजमो डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल के अंत में किताब की तरह मोड़े जा सकने वाले स्मार्टफोन लेकर आ रही है।

सैमसंग बनाएगी किताब की तरह मुड़ने वाला स्मार्टफोन

इस पेटेंट के विवरण के अनुसार मुड़नेवाले स्मार्टफोन में एक नई तरह का कब्जा लगा होगा जिससे बेहद बड़े डिस्प्ले स्क्रीन को हैंडसेट बंद करने के दौरान मोड़ कर आधा किया जा सकेगा।

मुड़ने वाले स्मार्टफोन की सबसे बड़ी विशेषता होलोग्राम इकाई होगी जिसकी मदद से विभिन्न कोणों से प्रकाश को मोड़कर हवा में त्रिआयामी वीडियो प्रसारित किया जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ ऐसे स्मार्टफोन में एक प्रोजेक्टर भी लगाया जा सकेगा, जो डिवाइस के बाहर या अंदर होगा।

सैमसंग बनाएगी किताब की तरह मुड़ने वाला स्मार्टफोन

हालांकि उपयोगकर्ता किस प्रकार इन फीचर्स का इस्तेमाल करेंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक इस तकनीक पर चलने वाली किसी ऐप के बारे में भी पता नहीं चला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
South Korean electronics giant Samsung got a patent application published by the US Patent and Trademark Office related to foldable phones that may have features like a hologram and a projector.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X