Samsung Summer Fest शुरू: स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच व स्पीकर्स पर बंपर डिस्काउंट
शॉपिंग सीजन शुरू हो चुका है और ई-कॉमर्स कंपनियों से लेकर स्मार्टफोन ब्रांड तक अपने प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स पेश कर रहे हैं। सैमसंग समर फेस्ट 22 मई से शुरू हो चुका है और 28 मई तक चलेगा। इस सेल में यूजर्स को न सिर्फ सैमसंग के स्मार्टफोन बल्कि स्मार्टवॉट, स्पीकर्स, हेडफोन और एक्सेसरीज जैसे प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा।
डिस्काउंट के अलावा कंपनी कई ऑफर्स भी अपने कस्टमर्स के लिए पेश कर रही है। कंपनी ने इस सेल में अनरियल डील सेक्शन पेश किया है, जिसमें TV सेट, माइक्रोएसडी कार्ड और JBL ऑन इयर हेडफोन को भी ऑफर में खऱीदा जा सकता है।

सैमसंग समर फेस्ट सेल कंपनी के अपने ऑनलाइन स्टोर पर आयोजित किया है। 7 दिनों तक चलने वाली इस सेल में Citibank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की खरीदारी करने पर सैमसंग के प्रॉडक्ट पर 10 परसेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फूडपांडा की तरफ से भी डिस्काउंट वाउचर मिलेगा।
अगर आप स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो इस सेल में आपको बेस्ट डील मिल सकती है। Samsung Galaxy J7 Pro, Samsung Galaxy J7 Max और सैमसंग जे सीरिज स्मार्टफोन पर 50 परसेंट तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Samsung Galaxy S9, Samsung Galaxy S9+ और Samsung Galaxy Note 8 को भी कम कीमत पर खऱीदा जा सकता है।
वहीं अगर आप टीवी खऱीदने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए सैमसंग ने Unreal Deals सेक्शन लॉन्च किया है, जिसमें टीवी सेट, माइक्रोएसडी कार्ड और JBL ऑन इयर हेडफोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सैमसंग Cashify exchange के तहत 500 रुपए का एक्सट्रा कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके अलावा पहले ऑर्डर पर कस्टमर्स को 100 रुपए की छूट मिलेगी। हालांकि उसके लिए प्रॉडक्ट की कीमत कम से कम 250 रुपए होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








