Home
News

थोड़ा इंतजार और, आ रहा है सैमसंग का यह धांसू स्मार्टफोन

By Agrahi

पिछले कुछ दिनों से सैमसंग और उसके नए स्मार्टफोन के बारे में काफी खबरें आ रही हैं. स्मार्टफोन कंपनी अपनी गैलेक्सी On सीरीज को भारत में रिफ्रेश करना चाह रहा है. इसके लिए कंपनी नया फोन भारत में पेश करेगी. इस फोन से जुड़ी डिटेल्स जिसमें डिवाइस का नाम, फीचर्स, स्पेक्स सभी कुछ एक मिस्ट्री बनी हुई थी.

हालांकि अब चीजें बदल रही हैं. हाल ही में फोन का नाम और कुछ की फीचर्स लीक हुए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग Galaxy On7 Prime को पेश कर सकती है. यह डिवाइस कंपनी जनवरी के दूसरे हफ्ते में लॉन्च करेगी और यह Amazon.in पर एक्सक्लूसिव होगा.

थोड़ा इंतजार और, आ रहा है सैमसंग का यह धांसू स्मार्टफोन

इसके अलावा सैमसंग का आनेवाला स्मार्टफोन गैलेक्सी On7 प्राइम 15,000 रुपए की कीमत से शुरू होता है. यानी कि कम्पटीशन तगड़ा होने वाला है. इस रेंज में भारत में कई अन्य फोन बेहतर और शानदार फीचर्स के साथ मौजूद हैं. जाहिर है सैमसंग को पूरा होमवर्क करना इसके लिए बेहतर होगा. यह नया स्मार्टफोन दो वैरिएंट में पेश होगा. इसमें एक 3जीबी रैम के साथ आएगा, जिसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की होगी. इसका दूसरा मॉडल 4जीबी रैम के साथ आएगा, जिसमें 64जीबी स्टोरेज होगी.

सोर्स से मिली कुछ जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी On7 प्राइम स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है, इसका प्राइमरी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का होगा जो कि अपर्चर f/1.9 के साथ आएगा. इस फोन में 5.5 इंच की फुल HD डिस्प्ले होगी और एक 8mm मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन दिया जाएगा.

इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी On मैक्स से यह फोन काफी मिलता जुलता होगा, जो कि 16,900 रुपए में पिछले साल लॉन्च हुआ था.

वहीं अपने इस डिवाइस के साथ कंपनी अपने मिड रेंज सेगमेंट को और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय मार्केट की बात करें तो यहां 11,000 रुपए से 18,000 रुपए तक के बीच में कई शानदार फोन हैं. श्याओमी स्मार्टफोन से लेकर, ओप्पो, वीवो, मोटोरोला, नोकिया और Honor के स्मार्टफोन भी शामिल हैं जो कि अपनी मजबूत दावेदारी इस रेंज में रखते हैं. सैमसंग के लिए मुकाबला कड़ा है, यह देखना मजेदार होगा कि कंपनी कैसे अपने फैन्स को लुभाती है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung is bringing "Galaxy On7 Prime" in the second week of January and this device will be exclusively available on Amazon.in.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X